Advertisment
छत्तीसगढ़

प्रेमी ने बीच सड़क पर महिला पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राजनांदगांव। शहर में बदमाशों के हौसलें बुलंद है, गौरव पथ में आज सुबह एक महिला को उसके प्रेमी ने चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया है। गंभीर अवस्था में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, शहर के रानी सागर पारा क्षेत्र में राकेश पटेल नामक व्यक्ति के साथ शशि देवदास रहती थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध है। बीते दिनों महिला घर से कहीं चली गई थी, लौटने पर दोनों के बीच विवाद हुआ और आज सुबह आरोपी राकेश पटेल ने शहर के गौरव पथ में चाकू से वारकर उसे घायल कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  नाराज दामाद ने ससुराल में फेंका बम, ब्लास्ट में ससुर की मौत और सास की हालत नाजुक

प्रेमी ने नौ बार चाकू से वार किया

आरोपी ने महिला पर लगभग नौ बार चाकू से वार किया है। इसके बाद महिला गंभीर अवस्था में मौके पर ही गिर गई, जिसे लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि महिला पर जानलेवा हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles