Advertisment
अन्य खबरें

शराबी ने प्राइवेट पार्ट के करीब छुआ तो भरी बस में कर दी थप्पड़ों की बौछार, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला एक शख्स को भरी बस में जमकर पिटाई करती हुई नजर आ रही है। महिला बेहद गुस्से में है और युवक पर लगातार थप्पड़ों ती बौछार करते जा रही है। देखते ही देखते दो मिनट में महिला ने उस शख्स को गाल पर 25 थप्पड़ जड़ देते ही है। वहीं मार खा रहा शख्स दीदी छोड़ दो और दीदी माफ कर दो की गुहार लगाता हुआ दिख रहा है। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल वायरल वीडियो महाराष्ट्र का पुणे का है।

आरोप है कि शख्स शराब के नशे में था। बस से उतरते समय उसने महिला के प्राइवेट पार्ट (private part) के करीब छू दिया था। इसके बाद महिला ने उसे सबक सिखाते हुए पहले तो कॉलर पकड़कर फिर दनादान 25 थप्पड़ रसीद दिए। बताया जा रहा है कि व्यक्ति महिला के बगल वाली सीट पर बैठा था।

इसे भी पढ़ें:  चुनावी भाषण देते समय मंच पर बेहोश होकर गिर पड़े नितिन गडकरी, थम गई थी सबकी सांसे

दीदी माफ कर दो…

वीडियो में मराठी भाषा में बोलते हुए शख्स को पीट रही महिला उसे 1-1 करके कुल 25 थप्पड़ जड़ती है। इस दौरान वह नशे में धुत शराबी को उसकी हरकत के लिए जमकर कोसती भी नजर आती है। जब महिला शख्स को करीब 2 मिनट तक उसकी गलत हरकत के लिए पीट लेती है। फिर बस कंडक्टर को गाड़ी थाने की तरफ लेने के लिए कहती है। जाहिरतौर, पर थाना का नाम सुनकर शराबी और भी डर जाता है। हालांकि, पिटाई के दौरान भी वह लगातार महिला से माफी मांग रहा होता है। लेकिन महिला उसे सबक सिखाने का ठान चुकी होती है। इस प्रकार पब्लिक प्लेस पर नशे की हालत में जाकर महिला से छेड़खानी करना वैसे भी क्राइम की श्रेणी में आता है।

इसे भी पढ़ें:  कंगाल पाकिस्तान UAE और सऊदी अरब में भर-भरकर भेज रहा भिखारी, पूरा मामला जानकर घूम जाएगा दिमाग

गलत तरीके से छुआ, महिला ने उतार दिया सारा नशा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला तब तक नहीं रुकी जब तक कि कंडक्टर ने आकर बीच-बचाव नहीं किया। इसके बाद शख्स को घसीटकर पास के थाने ले गई। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स महिला की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles