Advertisment
छत्तीसगढ़

सरकारी स्कूल की छत में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

आरंग. रायपुर जिले के आरंग से आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां सरकारी स्कूल की छत पर एक युवक ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली. स्थानीय लोगों ने आज सुबह जब स्कूल की छत में साड़ी के फंदे में युवक की लाश लटकते देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई है.

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मृतक विक्रम खंडेलवाल, पिता गजानन खंडेलवाल (उम्र 32 वर्ष) रोजी मजदूरी का काम करता था. युवक नशे का आदि था और उसके अंदर चिड़चिड़ाहट भरी रहती थी. मृतक बीती रात (रविवार रात) शराब सेवन कर घर गया और फिर रात 10 बजे घर से निकल गया. काफी देर बाद जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया. काफी ढूंढने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला. वहीं आज (सोमवार) सुबह जब स्थानीय लोगों ने तालाब जाते वक्त स्कूल की छत पर विक्रम की लाश लटकी देखी, तो घरवालों को सूचना दी.

इसे भी पढ़ें:  ओपी चौधरी का चैलेंज भूपेश बघेल को स्वीकार:महतारी वंदन पर बोले-चलिए रायपुर में ही पता करते हैं क्या सभी महिलाओं को पैसा मिला?

अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक को कोई देख न ले, इसलिए उसने स्कूल परिसर में जाकर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल आरंग पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles