Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़

चोरों और चोरी का सामान खरीदने वाले पकड़े गए, कार-सकूटी समेत लाखों का सामान बरामद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कबाड़ियों के घर छापा मारा है। इस दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही चोरों के पास से गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स, कॉपर पाइप समेत स्कूटी और कार जब्त किया है। जब्त सामान की कीमत 5 लाख है।

दरअसल, एसपी दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन पर सभी थानों के साथ साइबर सेल की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस की टीम ने स्वराज रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशन दुकान हुई चोरी मामले की बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद टीम ने आईटीआई कॉलोनी अंबेडकर आवास में दबिश दी। जिसके बाद चोरी करने वाले आरोपियों दुर्गेश देवांगन उर्फ़ पिंटू 28 साल,  चंदन राय उम्र 23 साल दोनों को पकड़ा गया।

इसे भी पढ़ें:  प्यार के जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, शादी से पहले गर्भवती हुई युवती, आरोपी गिरफ्तार

स्पेयर पार्ट्स की हुई थी चोरी 

आरोपियों ने बीते दो महीनों में सेंधमारी की घटना को अंजाम देकर स्पेयर पार्ट्स की चोरी किये थे। वहीं पुलिस की टीम ने रेलवे स्टेशन पर चोरी की बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे आरोपी को पकड़ा है। जिसके पास से एक चोरी की बाइक बरामद की गई है। आरोपी पहले पुलिस को काफी गुमराह करने का प्रयास किया था। लेकिन जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया।

चोरी के पार्ट्स को कबाड़ियों के पास बेचा था

आरोपियों ने बताया कि, उन्होंने 2 अक्टूबर की रात चोरी करने का प्लान बनाया था। जिसके बाद उन्होंने इंडस्ट्रीयल एरिया में स्वराज रेफ्रिजरेशन दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान एसी के कॉपर पाइप, स्पेयर पार्ट्स और नगदी रकम 17 हजार रूपये को चोरी किये थे। जिसे दुसरे दिन इंदिरा नगर के आशिक कबाड़ी के दुकान जाकर बेच दिया। जिसके बदले में उन्हें 6 हजार रूपया मिला था। अगले दिन दिन फिर चोरी करके लड्डू कबाड़ी की दुकान में जाकर सामान को 30 हजार रूपये में बेच दिया था। चोरी के इन सामानों से उन्हें 6 हजार, 30 हजार और गल्ला से चोरी किए गए रकम को मिलाकर कुल 53 हजार रूपये को दोनों ने आपस में बांट लिये थे।

इसे भी पढ़ें:  बंदूक की नोक पर सराफा व्यापारी से लूट, सोने-चांदी के जेवरों के साथ नगद रकम लेकर लुटेरे हुए फरार…

कबाड़ियों पर हुई कार्रवाई 

पुलिस ने आशिक कबाड़ी और लड्डू कबाड़ी के कबाड़ दुकान में छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी आशिक रब्बानी और आरोपी शेख मुस्ताक अहमद  को हिरासत में लिया। साथ ही कबाड़ में बेचे गए सामानों समेत 75 हजार जब्त किया गया। लड्डू कबड्डी के दुकान से करीब 80 हजार रुपए की मशरूका बरामद की गई । इसके अलावा जुपिटर स्कूटी और कार को भी बरामद किया गया है। अब तक पुलिस ने कुल 5 लाख का सामान बरामद किया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles