Advertisment
छत्तीसगढ़

भैरमगढ़ में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की हत्या, नक्सलियों का मिला पर्चा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बीजापुर: बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में एक और भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई. भाजपा नेता का नाम कुड़ियाम माडो है. जो भैरमगढ़ के बिरयाभूमि में भाजपा किसान मोर्चा का मंडल अध्यक्ष है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने मंगलवार को उसे घर से बाहर निकाला और उसकी हत्या कर दी.

बीजापुर पुलिस कर रही जांच: एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि घटना 10 दिसम्बर 2024 की रात हुई. फरसेगढ़ थाना की टीम मौके पर पहुंची हुई है. शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

नक्सलियों के मिले पर्चे, लगाया मुखबिरी का आरोप: जिस जगह भाजपा नेता की हत्या की गई है. वहां प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन नेशनल पार्क एरिया कमेटी का पर्चा भी मिला है. जिसमें नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या करना लिखा है.

इसे भी पढ़ें:  अंबिकापुर में सड़क हादसा...2 भाइयों समेत 3 की मौत:खड़े ट्रक से जा टकराए बाइक सवार;तीनों ने हेलमेट भी नहीं पहना था

बीजापुर में चौथी हत्या: बीते कुछ दिनों से बीजापुर में लगातार हत्याएं हो रही है. अब तक दो पूर्व उपसरपंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अब किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की हत्या की गई है. सभी हत्याएं अलग अलग थाना क्षेत्र में हुई है. दोनों पूर्व उपसरपंच का पहले अपहरण किया गया और फिर हत्या कर दी गई. इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या की गई. मौके पर नक्सली पर्चे भी मिले और मुखबिरी का आरोप लगाया गया. मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष का मर्डर कर दिया गया.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles