Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

अगर आप भी खरीदने वाले हैं कार तो 15 जनवरी तक करें इंतजार, ऑटो एक्सपो में 50% की मिलेगी छूट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. साय सरकार ने रायपुर में 15 जनवरी से 15 फरवरी 2025 तक आयोजित ऑटो एक्सपो के दौरान वाहनों के लाइफ टाइम रोड टैक्स पर एकमुश्त 50 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया है. प्रदेश के सभी डीलरों को इस सुविधा का लाभ वाहन क्रेताओं को दिलाने के निर्देश दिए गए हैं. चैंबर ऑफ कॉमर्स ने इस छूट का लाभ ग्राहकों, व्यापारियों और सरकार सभी को मिलने की बात कही है.

सरकार, व्यापारी और ग्राहक सभी को होगा फायदा : अमर परवानी

चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर परवानी ने बताया कि इस फैसले से ग्राहकों, व्यापारियों और सरकार सभी को फायदा है. सरकार को जीएसटी टैक्स ज्यादा मिलेगा. व्यापारियों का व्यापार बढ़ जाएगा. वाहनों की बिक्री ज्यादा होगी. आरटीओ का कलेक्शन भी बढ़ जाएगा.

इसे भी पढ़ें:  यहां आधी रात निडर होकर निकल पाएंगी लड़कियां, नहीं होगा छेड़खानी का डर, 112 नंबर ने ली सुरक्षा की गारंटी

लोगों के लिए सुविधाजनक है ऑटो एक्सपो : रायपुर आरटीओ

रायपुर RTO आशीष देवांगन ने बताया कि ऑटो एक्सपो में कम दर पर लोगों को अच्छी गाड़ी मिल जाती है. इसके अलावा ग्राहकों को तत्काल रजिस्ट्रेशन मिल जाता है. सभी दस्तावेजी काम वहीं पर उपलब्ध रहेंगे. ऑटो एक्सपो लोगों के लिए सुविधाजनक है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles