Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ हिंसा…सड़क पर उतरे लोग:जांजगीर-चांपा में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा में सर्व हिन्दू समाज ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर प्रदर्शन किया। रैली में लगभग 1000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संतो और विभिन्न समाज के प्रमुखों ने एक स्वर में बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार को मानवाधिकारों का उल्लंघन करने वाला बताया।

साथ ही कहा कि यह हमारे साझा संस्कृति और धार्मिक मूल्य को भी आहत करने वाला है। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम एसडीएम को 3 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

बता दें कि बीते दिनों बांग्लादेश के ढाका स्थित इस्कॉन मंदिर के चिन्मय कृष्ण दास सहित अन्य संतों को केवल उनके हिन्दू धर्म के होने की वजह से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एक हिन्दू दुकानदार पर हमला कर उसकी दुकान लूट ली गई। सिराजगंज में कट्टरपंथियों द्वारा लोकनाथ मंदिर पर पेट्रोल बम फेंका गया।

इसे भी पढ़ें:  ‘मैं अपनी बीवी से परेशान हो गया हूं, रात भर ईसा मसीह - ईसा मसीह करती है’... युवक ने की आत्महत्या

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles