Advertisment
ACB की रेडCAACG BOARD RESULTCSPDCL आगजनीEVM-VVPATGSTIPL 2025Paris Olympics 2024T20 World Cup 2024Terrorist AttackUncategorizedUPSC Resultअक्षय तृतीयाअंबिकापुरअंबेडकर जयंतीअभनपुरअयोध्याआबकारी विभागईद मुबारककोयला घोटालाखबर दिनभरखैरागढ़ राज परिवारचारधाम यात्राचुनाव बहिष्कारचैत्र नवरात्रिछत्तीसगढ़ के मौसमजरूरत की खबरटी-20 वर्ल्ड कप 2024डोंगरगढ़नौतपा की गर्मीपटनाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीबाल विवाहभानुप्रतापपुरभिलाईभिलाई स्टील प्लांटभूकंपमणिपुरमहादेव सट्टा ऐपमोदी 3.0राम नवमीरामलला का सूर्य तिलकराहुल गांधीरेत माफियावाराणसी लोकसभा सीटशराब घोटालाशराब नीति केसश्री हनुमान जन्मोत्सवसारंगढ़सीएम विष्णुदेव सायस्वामी आत्मानंद स्कूलहाईकोर्टहाथरसहिंदू नववर्ष

संभल: बवाल के बाद तनाव, SP की प्रेस कांफ्रेंस, बताया- 2500 लोगों पर FIR, सपा सांसद और विधायक के बेटे का नाम शामिल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के मामले में समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय सांसद और संभल सदर सीट से समाजवादी पार्टी विधायक इकबाल महमूद के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में अब तक 25 आरोपियों को गिरफ्तारी हुई है। जबकि 2500 लोगों पर केस दर्ज हुआ है।

संभल में पथराव की घटना पर संभल SP कृष्ण कुमार ने कहा, “लगभग 2500 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। सभी लोगों की CCTV के माध्यम से पहचान की जाएगी और सभी को जेल भेजा जाएगा।”

SP कृष्ण कुमार ने कहा, “…हमारे सब-इंस्पेक्टर दीपक राठी जो कल घायल हो गए थे, उन्होंने 800 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिया उर रहमान बर्क और सोहेल इकबाल को आरोपी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भीड़ को उकसाया। जिया उर रहमान बर्क को पहले भी नोटिस दिया गया था। उन्होंने पहले भी भड़काऊ भाषण दिए थे और उन्हें ऐसा करने के लिए मना किया गया था। घटना में 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  पेपर लीक माफिया की अब खैर नहीं, नकलचियों को 10 साल जेल, 1 करोड़ जुर्माना

वहीं इस मामले में सांसद जियाउर्रहमान बर्क की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस हिंसा को पूर्व नियोजित बताया है। जियाउर्रहमान बर्क ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “यह एक प्री-प्लान घटना है और अफसोस की बात यह है कि प्रदेश और देश के अंदर मुस्लिम समाज के लोगों को टारगेट करके काम किया जा रहा है। इससे ज्यादा बुरा हाल आजादी के बाद कभी नहीं हुआ होगा। जिस प्रकार से प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट का उल्लंघन किया जा रहा है। जब संसद ने 1991 में एक कानून बना दिया है कि 1947 से पहले के जितने भी धार्मिक स्थल अस्तित्व में है, उनके साथ किसी प्रकार की कोई छेड़खानी नहीं होगी, लेकिन इसके बावजूद जगह-जगह याचिकाएं दायर की जा रही हैं और उसी दिन आदेश भी दिए जा रहे हैं।”

इसे भी पढ़ें:  नोएल टाटा बनाए गए टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन, ट्रस्ट की बैठक में लिया गया फैसला...

जियाउर्रहमान बर्क ने आगे कहा, “हमने इस मामले में शांतिपूर्वक सर्वे कराया, मगर जुमे की दिन बहुत सारे लोगों को नमाज पढ़ने से रोका गया। इतना ही नहीं, पुलिस बल की तैनाती भी की गई। इसके बावजूद हमने लोगों से कहा कि कोई कदम उठाने की जरूरत नहीं है और किसी दूसरी मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ें। हालांकि, जब एक बार सर्वे हो गया था तो दूसरी बार सर्वे की जरूरत क्यों आई? अगर उन्हें सर्वे कराना था तो वह कोर्ट का आदेश लेकर आते, लेकिन फिर भी उन्होंने सर्वे किया और जो लोग वहां पर थे तो उन्होंने जय श्री राम के नारे लगाए।”

इसे भी पढ़ें:  विदेशी पत्रकार वंदे भारत एक्सप्रेस का हुआ फैन, कहा- ‘ यह यूरो रेल नहीं ,ये ट्रेन…

गौरलब है कि संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान रविवार को भड़की हिंसा के बाद सोमवार सुबह से पूरे शहर में तनाव का माहौल है। डीआईजी मुनिराज जी के नेतृत्व में पुलिस बल ने हिंसा प्रभावित इलाकों में फ्लैग मार्च किया। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई है, और प्रवेश मार्गों पर पुलिस तैनात है। इलाके में बाहरी लोगों के आने पर भी रोक लगा दी गई है। इंटरनेट अब कल तक बंद रहेगा।  जिला प्रशासन के निर्देश पर आज स्कूलों में छुट्टी है। हालात तनावपूर्ण रहने पर स्कूलों की छुट्टी भी बढ़ाई जा सकती है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles