Advertisment
राजनीति

MNS की मान्यता होगी रद्द! महाराष्ट्र चुनाव रिजल्ट के बाद राज ठाकरे को चुनाव आयोग का बड़ा झटका

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीतने वाली राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को बड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग राज ठाकरे की पार्टी मनसे (MNS) की मान्यता रद्द कर सकता है। विधानसभा चुनावों में कम से कम एक विधानसभा सीट या मतदान का 8 प्रतिशत वोट शेयर न मिलने पर मान्यता जा सकती है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक राज ठाकरे की पार्टी को सिर्फ 1.55 प्रतिशत वोट मिले हैं।

इधर राज ठाकरे ने अपने घर पर आज (25 नवंबर) पार्टी के नेताओं की आत्मचिंतन बैठक बुलाई है। चुनावों में खराब प्रदर्शन और आगे की रणनीति की चर्चा हो सकती है. आज 11 बजे दादर में बैठक होगी।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के किसानों के खाते में 13 हजार 320 करोड़

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मनसे ने 125 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन वो एक भी सीट नहीं जीत पाई। यहीं नहीं राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे भी चुनाव हार गए।पार्टी को 125 सीटों पर कुल 1,002,557 वोट ही मिले है। ऐसे में अगर चुनाव आयोग पार्टी की मान्यता को रद्द करता है तो ये राज ठाकरे के लिए बड़ा झटका होगा।

महायुति को मिली बड़ी जीत
वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को बड़ी जीत मिली है। महायुति ने 288 में से 230 सीटों पर जीत दर्ज की है। बीजेपी 132, शिवसेना 57 और एनसीपी 41 सीटों पर जीतने में कामयाब रही है। महा विकास अघाड़ी गठबंधन महज 48 सीटों पर सिमटकर रह गया. कांग्रेस 16 सीटें, शिवसेना यूबीटी 20 सीटें और एनसीपी (SP) सिर्फ 10 सीटें ही जीत पाईं।

इसे भी पढ़ें:  क्या कुछ बड़ा होने वाला है?, मोदी सरकार को लेकर कांग्रेस ने फिर किया बड़ा दावा, नीतीश कुमार का जिक्र कर कह दी ये बात

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles