Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण में करारी हार के बाद पीसीसी चीफ बैज का बड़ा बयान, कहा- EVM पर संदेह था, और हमेशा रहेगा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

 रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा की करारी हार के बाद पार्टी एक बार फिर ईवीएम पर ठीकरा फोड़ रही है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने हार के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि ईवीएम पर संदेह था, और हमेशा रहेगा.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा और कांग्रेस संचार अध्यक्ष सुनील आनंद शुक्ला के साथ प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस की हार में ईवीएम की भूमिका को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि मैं इस विषय में अभी कुछ नहीं कहूंगा. लेकिन ईवीएम पर संदेह था, और हमेशा रहेगा. वकील भी संघर्ष कर रहे हैं. रिजल्ट आए उसमें भी सवाल खड़े हुए. महाराष्ट्र में हो या कही और हो. ईपीएम पर संदेह रहेगा ही.

इसे भी पढ़ें:  बारिश से बचने पेड़ का सहारा लेना पड़ा भारी, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

रायपुर दक्षिण उप चुनाव में करारी हार पर बैज ने कहा कि उपचुनाव किसी भी क्षेत्र में हो, सरकार ही जीतती है. रायपुर दक्षिण 34 साल से बीजेपी का गढ़ रहा है. मैं सभी को जीत की बधाई देता हूं. प्रियंका गांधी ऐतिहासिक जीत के साथ वायनाड की सांसद बनी हैं. झारखंड में चुनाव जीतने के लिए हेमंत सोरेन को बधाई. महाराष्ट्र में हम लोगों ने देखा कि परिणाम कुछ और आया है, और एक्जिट पोल में कुछ ओर था.

छत्तीसगढ़ की बात कहते हुए दीपक बैज ने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर हमारा संघर्ष जारी रहेगा. वादा खिलाफी, बढ़ते अपराध, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दे हैं. धान खरीदी पर उन्होंने सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया. इसके साथ उन्होंने कहा कि हम आम जनता के लिए खड़े रहेंगे.

इसे भी पढ़ें:  बोलेरो और बाइक में भिड़ंत, गरबा देखकर घर लौट रहे दो युवकों की मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles