Advertisment
छत्तीसगढ़

भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, ब्लास्ट फर्नेस-6 में गैस रिसाव, तीन मजूदर बेहोश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस-6 में गैस रिसाव की घटना हुई है। रिसाव की चपेट में आकर मोहम्मद मेराज, हरिचरण, और मोहन लाल गुप्ता बेहोश हो गए। सभी को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए मेन मेडिकल पोस्ट लाया गया और फिर सेक्टर 9 अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। इनमें से दो मजदूरों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है, जबकि एक की हालत गंभीर है।

जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट फर्नेस-6 कैपिटल का रिपेयर हो रहा था. फिर इसे चालू करने की तैयारी चल रही थी। स्टोव नंबर 18 में गैस रिसाव हुआ, जिससे मजदूरों को सांस लेने में कठिनाई और चक्कर आने लगे। यह घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई जब मजदूर खाना खाने के बाद वहीं बैठे थे।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री के नाम से फेसबुक में फर्जी आईडी बनाने वाला गिरफ्तार

मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद एम्बुलेंस से मजदूरों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। बीएसपी के उच्चाधिकारी भी स्थिति का जायजा लेने सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचे। इस घटना ने प्लांट में हलचल मचा दी है, और अफरातफरी का माहौल बना रहा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles