Advertisment
Uncategorized

श्रीलंकन एयरलाइंस के विज्ञापन में हमारा ‘रामायण’, पांच मिनट के वीडियो को देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

श्रीलंकाई एयरलाइंस ने एक आकर्षक विज्ञापन जारी किया है जो दर्शकों को श्रीलंका के प्रतिष्ठित रामायण स्थलों की यात्रा पर ले जाता है। विज्ञापन में एक दादी अपने पोते के साथ महाकाव्य की कहानी साझा करती है। रावण की गुफा और राम सेतु पुल जैसे वास्तविक जीवन के स्थानों को दिखाती है, जिससे देश को आध्यात्मिक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा मिलता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंडियन इस वीडियो को देखकर काफी रिएक्ट कर रहे हैं।

श्रीलंकन एयरलाइंस का लेटेस्ट विज्ञापन इन दिनों भारत में चर्चा का विषय बना हुआ है। एयरलाइन कंपनी ने बड़े ही रोचक ढंग से श्रीलंका टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए रामायण का सहारा लिया है। इस विज्ञापन में रामायण के जरिए देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  कंगना रनौत को मिली सिर कलम करने की धमकी , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से पहुंचीं मिलने

एयरलाइन के पांच मिनट के इस वीडियो में श्रीलंका के उन स्थानों का जिक्र किया गया है, जो रामायण में हैं। भारत में इस विज्ञापन को बहुत सराहा जा रहा है। इस विज्ञापन में रावण की गुफा, सीता अम्मान मंदिर सहित श्रीलंका के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन में रामायण के हर जगह का जिक्र

इस विज्ञापन की शुरुआत में एक दादी अपने पोते को श्रीलंका के पर्यटन स्थलों के बारे में बताती हैं। वह रामायण में जिक्र किए गए स्थानों के बारे में उसे बताती हैं. जिनमें एला के पास रावण की गुफा भी है, जहां रावण ने सीता के अपहरण के बाद उन्हें रखा था। सीता अम्मान मंदिर जिसे अशोक वाटिका के नाम से जाना जाता है. उसके बारे में भी बताया गया है। इसके साथ ही रामसेतु का भी जिक्र किया गया है। रामायण की कथा के अनुसार भगवान राम ने वानर सेना की मदद से इस ब्रिज को तैयार कराया था।

इसे भी पढ़ें:  बिहार में एयरफोर्स का हेलिकॉप्टर क्रैश: पायलट ने कूदकर बचाई जान, बाढ़ राहत कार्य में जुटा था चौपर

विज्ञापन के एक दृश्य में बच्चा अपनी दादी से पूछता है कि क्या यह ब्रिज अभी भी मौजूद है? इस पर दादी जवाब देती हैं कि हां, तुम आज भी इसे देख सकते हो। वह कहती हैं कि रामायण में दर्शाए गए सभी स्थान वास्तविक हैं। आज हम लंका को श्रीलंका के तौर पर जानते हैं। कहा जा रहा है कि इस विज्ञापन को भारत के पर्यटकों और रामभक्तों को आकर्षित करने के मकसद से तैयार किया गया है।

भारतीय यूजर कर रहे जमकर तारीफ

इस विज्ञापन पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत के एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि मैं अगले साल अपने दोस्तों के साथ टोक्यो जाने की योजना बना रहा था। इस विज्ञापन ने अब मुझे श्रीलंका जाने के लिए अपना मन बदलने को मजबूर कर दिया है। मुझे नहीं पता था कि श्रीलंका ने आज तक इन ऐतिहासिक स्थानों को संरक्षित रखा है। एक और भारतीय सोशल मीडिया यूजर मंजीत दास ने इस विज्ञापन की सराहना करते हुए कहा कि रामायण की स्पिरिट को आज भी जीवंत रखने के लिए श्रीलंका का आभार।

इसे भी पढ़ें:  शराब कारोबारी एक ही परिवार के पांच लोगों की कनपटी और सीने में गोली मारकर हत्या

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles