Advertisment
बलौदाबाजारछत्तीसगढ़

देवेंद्र यादव को राहत नहीं : 14 नवंबर तक बढ़ाई गई रिमांड की अवधि

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार हिंसा में गिरफ्तार भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बलौदा बाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड की अवधि 14 नवंबर तक बढ़ गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को देवेंद्र यादव को कोर्ट में पेश किया गया। जहां पुलिस ने चालान पेश करने के लिए और समय की मांग की। जिस पर उनके वकील अनादी शंकर मिश्रा ने आपत्ति दर्ज की। लेकिन पुलिस की मांग मानते हुए माननीय जज ने देवेंद्र यादव की रिमांड की अवधि 3 दिन और बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया। बमाया जा रहा है कि, अब उन पर अभियोग पत्र पुलिस के द्वारा 14 नवंबर को पेश किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  छत्‍तीसगढ़ में 4 लाख 11 हजार राशनकार्डधारियों के लिए जरूरी खबर, नवंबर से अब नहीं मिलेगा राशन

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles