Advertisment
Uncategorized

सुप्रसिद्ध लोकगायिका शारदा सिन्हा का निधन, राजकीय सम्मान के साथ छठमय माहौल के बीच पटना के घाट पर दी जाएगी विदाई

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पटना: ‘बिहार कोकिला’ शारदा सिन्हा के पार्थिव शरीर को दिल्ली से पटना लाया गया। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। छठ के पहले दिन (मंगलवार देर रात) दिल्ली AIIMS में उनका निधन हो गया। छठ के गाए उनके गीत बेहद मशहूर हैं। इस पर्व के पहले ही दिन उन्होंने अंतिम सांस लीं। फ्लाइट से उनके पार्थिव शरीर पटना लाया गया। पटना में इसे अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। कल (गुरुवार) को सुबह 8 बजे के बाद गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान का साथ शारदा सिन्हा को अंतिम विदाई दी जाएगी। 26 अक्टूबर को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया था। शारदा सिन्हा के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और सीएम नीतीश के अलावा कई राज्यों के गवर्नर और मुख्यमंत्री ने शोक जताया है। शारदा सिन्हा के गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत कई दशकों से काफी लोकप्रिय है। छठ महापर्व से जुड़े उनके गीतों की गूंज सदैव बनी रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  लगातार खुल रहा है ‘नरक का द्वार’, 30 साल में तीन गुना बढ़ा, वैज्ञानी बोले- यह धरती के लिए खतरा!

पटना में शारदा सिन्हा को दी गई श्रद्धांजलि

‘बिहार कोकिला’ शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर फ्लाइट से पटना लाया गया। एयरपोर्ट पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, जदयू के नेता और मंत्री महेश्वर हजारी समेत कई नेताओं और कलाकारों ने स्वर्गीय शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि दी। पटना के जिलाधिकारी भी मौजूद थे। शारदा सिन्हा के पार्थिव शरीर के साथ उनके परिजन और पुत्र अंशुमन भी पटना पहुंचे। अंशुमन ने कहा कि देश और दुनिया के लिए बड़ी क्षति है। शारदा सिन्हा जी का अंतिम संस्कार गुरुवार को पटना के गुलबी घाट पर किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने श्रद्धांजलि देते हुए निधन पर शोक जताया।पटना एयरपोर्ट से स्वर्गीय शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर उनके आवास राजेंद्र नगर ले जाया गया। जहां लोगों के दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को रखा गया है। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार सुबह 8:00 बजे गुलबी घाट पर किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  सरकार का बड़ा फैसला, सड़क दुर्घटना में घायलों के मददगार को मिलेंगे 10 हजार रुपये

राजकीय सम्मान के साथ शारदा सिन्हा को अंतिम विदाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि बिहार कोकिला, पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय शारदा सिन्हा जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। सरकार के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने शारदा सिन्हा जी के निधन की सूचना मिलते ही स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली को स्वर्गीय शारदा सिन्हा जी के परिवार के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर उनका पार्थिव शरीर वायुयान (फ्लाइट) से पटना भेजने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पटना को निर्देश दिया है कि राजकीय सम्मान के साथ स्वर्गीय शारदा सिन्हा जी के अंतिम संस्कार हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था ससमय सुनिश्चित करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  कश्मीर की शातिर हसीना, पंजाब में करती थी ऐसा कांड… पहुंच गई जेल

यूं हीं कोई नहीं बन जाता शारदा सिन्हा

बिहार की समृद्ध लोक परंपराओं को राज्य की सीमाओं से बाहर भी लोकप्रिय बनाने वालीं शारदा सिन्हा के कुछ प्रमुख गीतों में ‘छठी मैया आई ना दुआरिया’ ‘कार्तिक मास इजोरिया’, ‘द्वार छेकाई’, ‘पटना से’, और ‘कोयल बिन’ शामिल थे। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी गाना गया था। इनमें ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर- टू’ के ‘तार बिजली’, ‘हम आपके हैं कौन’ के ‘बाबुल’ और ‘मैंने प्यार किया’ के ‘कहे तो से सजना’ जैसे गाने शामिल हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles