
Viral Video: पीली साड़ी वाली भाभी पुलिस वाले के साथ जबरन डांस करने लगी, परेशान हो भाग निकला जवान
सोशल मीडिया पर पीली साड़ी वाली भाभी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें महिला पार्क में रील बनाते हुए वहां मौजूद पुलिस वाले को परेशान करते दिख रही है। इससे वहां सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी चिढ़ जाता है और वहां से चला जाता है। इस मजेदार वीडियो पर यूजर फनी कमेंट्स कर जमकर मजे ले रहे हैं।
दरअसल वायरल वीडियो यूपी की राजधानी लखनऊ के अंबेडकर पार्क का बताया जा रहा है। महिला साल 1979 में आई कर्तव्य का एक मशहूर गाना है छैला बाबू तू कैसा दिलदार निकला.. गाने पर रिल्स बना रही है। महिला पीली साड़ी पहने इस कदर रील बनाने में मशगूल है कि उसे अपने पीछे खड़ा पुलिस वाला भी नजर नहीं आ रहा है।
डांस करते हुए महिला पुलिस वाले के पीछे पीछे भागती है लेकिन पुलिस वाला रील बनाने में बिल्कुल भी इंटरेस्टेड नजर नहीं आ रहा है। रील में गाना बजाते हुए महिला डांस के साथ लिप्सिंग भी कर रही है, जैसे ही महिला कहती है कि जो समझी थी मैं थानेदार निकला। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस वाला भी महिला से बचते बचाते दिखाई दे रहा है और वहां से भागने की पूरी कोशिश करता है। हालांकि महिला भी रील बनाने के लिए एक दम ढीठ है और कैमरामैन के तो कहने ही क्या। महिला अपने कैमरा मैन को लेकर पुलिस वाले के पीछे पीछे जाती है, हालांकि तब तक पुलिस वाला वहां से निकल चुका होता है।



