Advertisment
Uncategorized

डोनाल्ड ट्रंप की जीत के लिए भारत में पूजा-अर्चना, पुजारियों ने कहा- वही ला सकते हैं दुनिया में शांति

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुनिया के सबसे ताकतवर नेता यानी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव मंगलवार (5 नवंबर) को होने जा रहा है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव पर पूरी दुनिया की इस पर नजर है। वहीं डोनाल्ड ट्रंप की जीत के लिए भारत में पूजा-अर्चना चल रहा है। रविवार को नई दिल्ली में भी पुजारियों के एक समूह ने रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की जीत के लिए पूजा कर भगवान से प्रार्थना की।

समारोह आयोजित करने वाले हिंदू पुजारी स्वामी वेदमुरस्तिनंद सरस्वती ने कहा, ‘डोनाल्ड ट्रंप एकमात्र नेता हैं जो विश्व शांति ला सकते हैं। 2017 से 2021 तक 45वें राष्ट्रपति के रूप में अमेरिका का नेतृत्व करने वाले ट्रंप इस बार अपनी जीत की उम्मीद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  कोलकाता रेप केस: छलका सेक्स वर्करों का दर्द, कहा – हमारे पास आएं…

सरस्वती, जिन्होंने जुलाई में हत्या के प्रयास के बाद ट्रंप के लिए प्रार्थना की थी, ने कहा कि हिंदू समुदाय पूर्व राष्ट्रपति का समर्थन करता है क्योंकि उन्होंने ‘अमेरिका में रहने वाले भारतीयों और दुनिया भर में हिंदुओं की रक्षा करने का प्रण लिया है। बता दें कि अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव है। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कड़ा मुकाबला है। पोल में बहुत कम अंतर से जीत मिलने के बाद, दोनों उम्मीदवारों ने अपना ध्यान सन बेल्ट के राज्यों पर केंद्रित कर दिया है।

इधर अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव है। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कड़ा मुकाबला है।  पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अंतिम रैली कर रहे हैं।  चुनाव से 24 घंटे पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने  ऐसा बयान दिया है, जिसने अमेरिका में हलचल बढ़ा दी है। ट्रंप ने 2020 के चुनाव की कड़वी यादें ताजा कीं और कहा कि उन्हें व्हाइट हाउस (White House) “नहीं छोड़ना चाहिए था”, जिससे यह आशंका पैदा हो गई कि अगर वह हैरिस से चुनाव हार गए तो शायद वह 5 नवंबर के मतदान के परिणाम को स्वीकार न करें।

इसे भी पढ़ें:  गूगल पर दुनिया का सबसे बड़ा जुर्माना, वर्ल्ड की संपत्ति भी नहीं कर पाएगी पूरी, रकम में लगाने पड़ रहे 60 जीरो…

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles