Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, भाजयुमो नेता के साथ चाकूबाजी कर लूट, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। राजधानी में बदमाशों के हौसले काफी बुलंद हैं, अपराधी पुलिस से बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. पिछले चार दिनों में राजधानी में 9 मर्डर हुई है. वहीं एक नवंबर की रात भाजयुमो नेता के साथ चाकूबाजी लूटपाट की घटना हुई है. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है.

प्रार्थी आकाश तिवारी, जो जांजगीर चांपा के ग्रामीण उपाध्यक्ष है. उसने डीडी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की एक नवंबर को रात नौ बजे तीन अज्ञात बदमाश स्कूटी में सवार होकर आए और चाकू दिखाकर मोबाइल और पैसा छीनने लगे. इस दौरान आकाश तिवारी के दोस्त प्रशांत पांडे भी ऑफिस के बाहर खड़ा हुआ था. प्रशांत ने इस बात का विरोध किया तो अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडे और चाकू से उसपर हमला कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनस्थल से आगे स्थित रेस्टोरेंट के पास रुके हुए थे. इस दौरान जिस बदमाश ने 10 हजार रुपये और मोबाइल लूटा था वह भागने लगा. इसके बाद कुछ दूर जाकर वह आकाश तिवारी और उसके साथी का इंतजार करने लगा. जब वे लोग उसे पकड़ने गए तो आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से उनपर हमला कर दिया, इस हमले में प्रशांत और शिवम को चोट आई है. दोनों घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. वहीं इस मामले की सूचना डीडी नगर थाना को दी गई है. मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलते 07 जुआड़ी गिरफ्तार, नगदी व ताश की पत्तियां जब्त

सीसीटीवी फुटेज में धारदार हथियार से हमला करते आरोपी कैद

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी किस तरह से लूटपाट के बाद भाजयुमो नेता और उसके साथी के साथ मारपीट कर रहे हैं. इसके साथ ही चाकू से भी हमला करते दिख रहे हैं.

भूपेश बघेल ने सरकार पर साधा निशाना

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, लीजिए.. अब भाजपा के एक और पदाधिकारी “सुशासन” के शिकार हो गए हैं. राजधानी रायपुर में डीडी नगर थाना क्षेत्र में भाजयुमो नेता से लूटपाट की खबर मिली है. चाकू की नोक पर हुई इस लूटपाट का विरोध करने पर भाजयुमो नेता के दो साथियों पर चाकू से हमला किया गया है. दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भाजयुमो नेता आकाश तिवारी जांजगीर चांपा ग्रामीण उपाध्यक्ष हैं.

इसे भी पढ़ें:  ट्रेन में फांसी पर लटका मिला युवक का शव: रायपुर रेलवे स्टेशन में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles