Advertisment
दिल्ली

दिवाली के दिन दिल्ली में बिगडी हवा की सेहत ,डराने वाला AQI; पटाखे जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राजधानी दिल्ली में दीपावली के दिन हवा की हालत और खराब हो गई है. आनंद विहार इलाके में AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई है, और आज शाम तक पलूशन गंभीर लेवल तक बढ़ सकता है. अधिकारियों ने कहा कि पटाखे जलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, इसके लिए 377 टीमें बनाई गई हैं.

गुरुवार की सुबह 8 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 307 था, जो मंगलवार को 268 था, वहीं गुरुवार की सुबह आठ बजे आनंद विहार में एक्यूआई 419 था, जो अधिकतम स्तर से केवल 81 नीचे है. ऐसे में आनंद विहार का आंकड़ा डराने वाला है क्योंकि दिवाली के दिन और शुक्रवार को भी पलूशन से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. आईआईटीएम पुणे ने कहा कि गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली में एक्यूआई ‘बहुत खराब’ रहेगा.

इसे भी पढ़ें:  राहुल गांधी बोले- युद्ध रुकवाने वाले मोदी पेपर लीक क्यों नहीं रोक पाए?

पटाखे जलाने वालों की खैर नहीं

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पूरी दिल्ली में पटाखों पर बैन लागू करने के लिए 377 टीमें बनाई गई हैं, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. उन्होंने कहा कि अधिकारी निवासी कल्याण संघों (RWAs), बाजार संघों और सामाजिक संगठनों से संपर्क में हैं. दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सभी पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी) को यह सुनिश्चित करने के लिए टीमें बनाने के लिए कहा गया है कि उनके संबंधित जिलों में पटाखे न फोड़े जाएं. अधिकारियों ने कहा कि बैन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली के नांगलोई इलाके के घर में लगी भीषण आग: दूसरी मंजिल से कूदकर 6 लोगों ने बचाई जान, देखें वीडियो

आज दिल्ली में कहां कितना AQI

आनंद विहार: 419

IGI एयरपोर्ट (T3): 303

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles