Advertisment
कांग्रेसदिल्ली

राहुल गांधी बोले- युद्ध रुकवाने वाले मोदी पेपर लीक क्यों नहीं रोक पाए?

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरी कोर्स में दाखिले के लिए होने वाले NEET और नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC-NET) में गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर सीधा हमला बोला है। कांग्रेस नीट पेपर लीक मामले में देशभर में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसबीच, गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि हमारे सभी संस्थानों पर कब्जा कर लिया गया है। एक संगठन और भाजपा ने हमारी शिक्षा प्रणाली को जकड़ रखा है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

‘नरेंद्र मोदी पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रहे हैं?’
नीट मुद्दे और यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द होने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा- NEET एग्जाम और UGC-NET के पेपर लीक हुए। कहा जा रहा है कि नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन की लड़ाई रोक दी थी। इजराइल और गाजा की लड़ाई को भी नरेंद्र मोदी ने रुकवा दिया। लेकिन क्या कारण है कि नरेंद्र मोदी हिन्दुस्तान में जो पेपर लीक हो रहे हैं, उन्हें नहीं रोक पा रहे या फिर रोकना नहीं चाहते?

इसे भी पढ़ें:  ओवैसी ने दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को दिया टिकट, AIMIM ने इस सीट से दिल्ली चुनाव में उतारा, अभी जेल में है बंद

दोषियों को कानून के कटघरे में लाकर दंडित करें: राहुल
राहुल गांधी ने आगे कहा- पेपर लीक इसलिए हो रहे हैं क्योंकि हमारे सभी संस्थानों पर कब्जा कर लिया गया है। कुलपतियों को योग्यता के आधार पर नहीं, बल्कि इसलिए रखा जाता है कि वे एक विशेष समुदाय और संगठन से आते हैं। इस संगठन और बीजेपी ने हमारी शिक्षा प्रणाली को जकड़ रखा है और इसे ध्वस्त कर दिया।
नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी कर अर्थव्यवस्था के साथ जो किया था, वह अब शिक्षा प्रणाली के साथ किया जा रहा है। इसीलिए आप सब पीड़ित बन गए। एक आजाद, निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया गया। जो इसके लिए दोषी हैं, उन्हें कानून के कटघरे में लाया जाए और दंडित करना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, जन सुनवाई के दौरान युवक ने मारा थप्पड़!, हिरासत में आरोपी, पूछताछ जारी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles