Advertisment
Uncategorized

देशभर में आज से बदल गए ये नियम, नए रूल्स आपकी जेब करेंगे खाली…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

आज से नवंबर का महीना शुरू हो गया है. महीने के पहले दिन यानी 1 तारीख से कई नियम बदल गए हैं. इन बदलावों का सीधा असर आम जनता के बजट पर पड़ेगा. इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज से कौन से वित्तीय नियम बदल गए हैं.

ट्राई के नए नियम

आज से टेलीकॉम सेक्टर में बड़ा बदलाव हुआ है. दरअसल, ट्राई ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को स्पैम रोकने के लिए मैसेज ट्रैकिंग लागू करने का निर्देश दिया है. इसमें कंपनियां स्पैम मैसेज और कॉल को ट्रैक करने के साथ ही उन्हें ब्लॉक भी कर सकेंगी.

इसके अलावा मैसेज ट्रेसेबिलिटी नियम भी आज से लागू हो गया है. इसमें किसी भी फर्जी नंबर की पहचान कर उसे तुरंत ब्लॉक किया जा सकेगा. इससे ये नंबर यूजर तक नहीं पहुंच पाएंगे और यूजर कॉल या मैसेज फ्रॉड से सुरक्षित रहेगा.

इसे भी पढ़ें:  PM Modi के चंडीगढ़ दौरे से पहले बैक टू बैक धमाका, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप…

ट्रेन टिकट को लेकर भी बदलाव

आज से ट्रेन टिकट बुक करने के नियम भी बदल गए हैं. अब आप सिर्फ 60 दिन पहले ही ट्रैक टिकट बुक कर सकते हैं. जी हां, भारतीय रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग की समय सीमा 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दी है. टिकट बुकिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है.

बैंक हॉलिडे लिस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक ने नवंबर के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है. आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक नवंबर में अलग-अलग राज्यों को मिलाकर कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे. त्योहार की वजह से बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, बैंक की ऑनलाइन सेवाएं बैंक हॉलिडे वाले दिन भी सुचारू रूप से काम करेंगी, ताकि ग्राहकों को लेन-देन में कोई परेशानी न हो.

इसे भी पढ़ें:  भारतीय मूल के अरबपति की बेटी युगांडा में कैद: फोन कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग आई सामने, कह रहीं 'वो मेरा फोन ले रहे हैं'

मनी ट्रांसफर नियम

घरेलू मनी ट्रांसफर के नए नियम आज से लागू हो गए हैं. इस नियम के मुताबिक आरबीआई ने मनी ट्रांसफर नियमों में बदलाव किया है. बैंकिंग चैनलों के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है.

इससे जुड़ा सर्कुलर RBI ने 24 जुलाई 2024 को जारी किया था. सर्कुलर के मुताबिक अब यूजर के पास मनी ट्रांसफर के कई विकल्प हैं. इन विकल्पों के जरिए वह जल्दी और सुरक्षित तरीके से पैसे ट्रांसफर कर सकता है.

एलपीजी की कीमतों में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें जारी की जाती हैं. तेल कंपनियों ने भी 1 नवंबर को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें जारी कर दी हैं. नए अपडेट के मुताबिक नवंबर महीने में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 62 रुपये का इजाफा हुआ है. हालांकि, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

इसे भी पढ़ें:  पायलट ने बीच सफर में किया प्लेन उड़ाने से इनकार, जानिए क्या हैं नियम

म्यूचुअल फंड के नियम

मौजूदा समय में म्यूचुअल फंड निवेश के लिए काफी लोकप्रिय विकल्प बन गया है. अगर आप भी इसमें निवेश करते हैं तो आपको बता दें कि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने म्यूचुअल फंड के नियमों को सख्त कर दिया है.

नए नियमों के मुताबिक, नॉमिनी या रिश्तेदारों को 15 लाख रुपये से ज्यादा के लेनदेन की जानकारी देनी होगी. इससे इनसाइडर ट्रेडिंग को रोकने में मदद मिलेगी.

एसबीआई क्रेडिट कार्ड के नए नियम

आज से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) क्रेडिट कार्ड के नियम भी बदल गए हैं. नए नियमों के मुताबिक, असुरक्षित एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर मासिक फाइनेंस चार्ज 3.75% होगा. इसके अलावा यूटिलिटी (जैसे बिजली और गैस बिल आदि) पर 50,000 रुपये से अधिक के भुगतान पर 1% का चार्ज लगेगा.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles