Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

छत्‍तीसगढ़ में 4 लाख 11 हजार राशनकार्डधारियों के लिए जरूरी खबर, नवंबर से अब नहीं मिलेगा राशन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चार लाख 11 हजार 452 राशनकार्डधारी गायब हैं, जिनमें से राजधानी रायपुर में 62 हजार लोग शामिल हैं। खाद्य विभाग ने चेतावनी दी है कि 31 अक्टूबर के बाद ऐसे राशनकार्ड ब्लॉक कर दिए जाएंगे और इन कार्डधारियों के लिए चावल का आवंटन नहीं होगा।

खाद्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रायपुर में कुल 6 लाख 1 हजार 735 राशनकार्डधारियों में से 62 हजार 966 का कोई अता-पता नहीं है। प्रदेश में पिछले आठ महीनों से राशनकार्ड का सत्यापन चल रहा है, लेकिन 4 लाख 11 हजार 452 कार्डधारियों ने बार-बार अपील करने के बावजूद सत्यापन नहीं कराया।naidunia_image

राशन कार्ड सत्यापन की नहीं बढ़ाई अंतिम तिथि

इस बार खाद्य संचालनालय ने सत्यापन की अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई है, जिसके कारण अब तक प्रदेश में 94.69% और रायपुर में 89.45% कार्डधारियों ने सत्यापन कराया है। शासन ने सत्यापन कराने की अवधि को पांच बार बढ़ाया, फिर भी कई कार्डधारियों ने सत्यापन नहीं कराया, जिससे उन्हें अपात्र माना जाएगा और उनके राशनकार्ड रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष ने की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर अपमानजनक टिप्पणी, बताया ‘बीजेपी की रबर स्टाम्प’

प्रदेश में कुल 76 लाख 83 हजार 426 राशनकार्डधारी हैं, जिनमें से 71 लाख 1 हजार 332 के कार्ड प्रिंट हो चुके हैं। सत्यापन की प्रक्रिया राशन दुकानों और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से चल रही है, जबकि नए राशनकार्ड नगरीय निकायों से वितरित किए जा रहे हैं।

जानकारी देना होगा अनिवार्य

यदि ऐसे कार्डधारी खाद्यान्न लेने पहुंचते हैं, तो उन्हें अपनी जानकारी विभाग को देने के लिए कहा जाएगा। विभाग को आशंका है कि ये राशनकार्ड बोगस हो सकते हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एक बार कार्ड ब्लॉक होने के बाद सत्यापन न करने पर राशनकार्ड शुरू नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ की डॉक्टर ने बनाया वर्ल्ड रिकाॅर्ड : डॉ. विनीता ने 100वां जुड़वा बच्चों की कराई डिलीवरी, ज्यादातर केस नॉर्मल

ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सत्यापन

आवेदन जमा न करने वाले क्षेत्रों की बात करें तो नगरीय निकायों में 79.19% आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 93% सत्यापन किया जा चुका है। राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए प्रचार-प्रसार के अलावा मुनादी भी कराई जा रही है, लेकिन इसके बावजूद लाखों परिवारों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया है।

ये हैं टॉप टेन जिले, जहां सबसे कम हुआ सत्‍यापन

जिला आवेदन प्रतिशत (%) नहीं हुआ सत्‍यापन
बिलासपुर 534929 90.35 51820
रायपुर 59665 89.45 62966
सारंगढ़-बिलाईगढ़ 210667 91.99 16877
दुर्ग 467093 87.24 59803
सरगुजा 280541 90.38 26755
सक्ती 227163 93.88 20526
गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही 110571 91.84 14558
बेमेतरा 264888 95.29 12729
कोरबा 3365514 93.88 20526
रायगढ़ 323817 98.82 10304
इसे भी पढ़ें:  आज से राजिम कुंभ कल्प का शुभारंभ, उद्धाटन समारोह में CM नहीं होंगे शामिल; अग्नि पीठाधीश्वर रामकृष्णानंद होंगे मुख्य अतिथि

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles