Advertisment
डोंगरगढ़छत्तीसगढ़

नकली बीड़ी कारोबार का भंडाफोड़ : नामी कंपनियों के नाम से बना रहा था, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में पुलिस ने डुप्लीकेट बीड़ी तैयार करने वाले के घर में रेड मारकर नकली धंधे का पर्दाफाश किया है। आरोपी नामी कंपनियों की नकली बीड़ी तैयार कर स्थानीय दुकानदारों को सप्लाई करता था। बीड़ी खरीदकर गोला बीड़ी, मनोहर और अन्य बीड़ी कंपनी के नाम से पैककर मार्केट में बेच रहा था। लंबे समय से नकली बीड़ी बनाने का काम चल रहा था।

दरअसल यह पूरा मामला डोंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र का है। गोला बिड़ी वर्क्स सदर बाजार धमतरी ने थाना में शिकायत की। दर्ज शिकायत के अनुसार बताया गया कि, दंतेश्वरी पारा में हमारे कंपनी के अनुरूप अवैध रूप से डुप्लीकेट बिड़ी का पैकेट तैयार कर विक्रय किया जा रहा है। सूचना के बाद डोंगरगढ़ पुलिस ने रेड कार्यवाही कर आरोपी रविन्द्र साखरे के पास से गोला बिड़ी, मनोहर बीड़ी, बीड़ी का होलो ग्राम और अन्य बीड़ियो का डुप्लीकेट रैपर जब्त किया। आरोपी रविन्द्र साखरे से पुछताछ करने पर कोई वैध कागजात नहीं मिला।

इसे भी पढ़ें:  फर्जी कार्ड पता लगाने की कवायद : 2 लाख लोग बिना जांच राशन ले रहे, केवाइसी नहीं कराने वालों को भी मिल रहा

आरोपी डुप्लीकेट बीडी दुकानदारों को बेचता था 

गोला बीड़ी के जरनल मैनेजर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, रविन्द्र साखरे बहुत लंबे समय से सभी कंपनियों का डुप्लीकेट बीड़ी तैयार कर मार्केट में बेचता था। डुप्लीकेट बीडी बनाने की सूचना हमे मिली थी लेकिन पर्याप्त सबूत नहीं मिलने के कारण आरोपी बचा हुआ था। आगे मैनेजर ने कहा कि, अब पर्याप्त सबूत मिलने के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने कामयाब हुई है। जिन- जिन दुकानदारों को डुप्लीकेट बीड़ी बेचा है, उनकी जानकारी भी हमको मिली है। आगे दुकानों में जाकर भी हम कार्यवाही करवाने वाले है।

duplicate bidi

लंबे समय से चल रहा था नकली कारोबार 

इसे भी पढ़ें:  SECL खदान के ड्रिल मशीन में लगी भीषण आग, देखें Video …

जिन बीड़ी कंपनियों के नाम से डुप्लीकेट बीड़ी बनाया जा रहा था वहां के लोग लंबे समय से इन पर नज़र बनाए रखे थे। पर्याप्त सबूत नहीं मिलने के कारण आरोपी अभी तक बचे हुए थे। जैसे ही माल स्टॉक की सूचना ओरिजनल बीड़ी बनाने वाले लोगों को पता चला तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर छापा मारकर कार्यवाही किया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को घर से डुप्लीकेट रैपर और बीड़ी के साथ गिरफ्तार किया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles