Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

रायपुर एयरपोर्ट में पार्किंग की नई दरें जारी: कार पार्किंग 20 रुपए महंगी, 28 अक्टूबर से लागू होगी शुल्क

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट में यात्रियों को पिकअप और ड्राप करने एयरपोर्ट जाना लोगों को और महंगा पड़ेगा। एयरपोर्ट प्रबंधन पार्किंग के लिए नए शुल्क जारी कर दिए गए है। नई दरें पुरानी दर से दोगुना है। अब आधा घंटे की कार पार्किंग के लिए देने 40 रुपए देने होंगे। वहीं पहले आधे घंटे कार पार्किंग के लिए 20 रुपए लिए जाते थे। इसके अलावा प्रीमियम कारों के लिए 100, टेंपो, SUV मिनी बस के लिए 80 रुपए पार्किंग शुल्क तय किए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, फ्री पिकअप ड्रॉप के लिए 5 मिनट का समय दिया गया है। वहीं 24 घंटे के कार पार्किंग के लिए 195 रुपए और प्रीमियम कार की पार्किंग के लिए 390 रुपए देने होंगे। वहीं पार्किंग शुल्क का उल्लंघन करने पर 500 का जुर्माना लगाया जाएगा। प्रबंधन ने चार मिनट के फ्री पार्किंग में एक मिनट की बढ़ोतरी की है। पिक-अप के लिए आने वाले कमर्शियल वाहनों को भी अब तीस के बजाए साठ रुपए शुल्क देना होगा। एयरपोर्ट में पार्किंग शुल्क की नई दरें 28 अक्टूबर से लागू होगी।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर एयरपोर्ट पर संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप, CISF की त्वरित कार्रवाई से टली अफरा-तफरी

नाईट पार्किंग के लिए देनी होगी चाबी 

नई व्यवस्था के तहत कार की नाईट पार्किंग का शुल्क 105 से बढ़ाकर 195 किया गया है। इसके लिए मालिक को कार पार्किंग प्रबंधक के नियमानुसार वाहन पार्क करना होगा। साथ ही डीएल, आरसी की जीरोक्स कॉपी के साथ चाबियां कार पार्किंग प्रबंधक को सौंपनी होगी। ऐसा न करने पर कार मालिक को पार्किंग प्रबंधक, टर्मिनल प्रबंधक के साथ ही माना ट्रैफिक पुलिस को भी सूचित करनी होगी।

टर्मिनल के सामने पार्किंग बैन 

निजी वाहनों को भी केवल वरिष्ठ नागरिकों, विकलांग व्यक्तियों, व्हीलचेयर यात्रियों, गर्भवती महिलाओं और गोद में बच्ची के लिए आगमन लेन के सामने से पिकअप करने की अनुमति होगी। किसी हालत में वाहनों को टर्मिनल बिल्डिंग के सामने इंतजार करने की अनुमति नहीं दी गई है। वहीं नियम तोड़ने वाले वाहनों पर वहां के कर्मचारी आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  फ्लोरामेक्स कंपनी के खिलाफ CBI जांच की मांग, ननकीराम कंवर ने खोला मोर्चा

यात्रियों के जेब में दोगुना भार पड़ेगा 

तय किया गया शुल्क एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों पर दोगुना भार डालेगा। व्यवस्था के तहत एयरपोर्ट पर यात्रियों को ड्राप करने आने वाले वाहनों को चार के बजाएं पांच मिनट का फ्री टाइम दिया गया है। इससे ज्यादा समय होने पर पांच सौ रुपए शुल्क लिया जाएगा। पिकअप करने के लिए आने वाले कामर्शियल वाहनों के लिए आधे घंटे का शुल्क बढ़ाकर 60 रुपए कर दिया गया है। एयरपोर्ट आने वाले दोपहिया वाहनों के शुल्क में बदलाव नहीं किया गया है। वहीं निजी कार के लिए आधे घंटे का शुल्क बढ़ाकर 40 रुपए कर दिया गया है। इसी तरह अन्य वाहनों के शुल्क में भी बढ़ोत्तरी की गई है।

इसे भी पढ़ें:  एक स्कूल के सभी शिक्षक एकसाथ निलंबित, जानिए क्या है मामला

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles