Advertisment
सुकमाछत्तीसगढ़

दंपति समेत छह नक्सलियों का सरेंडर, 24 लाख का घोषित था इनाम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सुकमा : नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक बार फिर से पुलिस को नक्सली मोर्चे पर सफलता मिली है. 1 नक्सल दंपति सहित 6 हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर किया है. सभी के ऊपर छत्तीसगढ़ सरकार ने 24 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था. सुकमा एसपी किरण चव्हाण के मुताबिक जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्नमूलन अभियान और छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सली सरेंडर कर रहे हैं.

नक्सलियों को दी गई प्रोत्साहन राशि : पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण एक नक्सल दंपति सहित 6 हार्डकोर नक्सलियों ने एसपी ऑफिस में सरेंडर किया है. सरेंडर करने वाले नक्सली सुकमा जिले में हुई नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं. सभी सरेंडर करने वाले नक्सलियों को 25-25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है. साथ ही कपड़े भी दिए गए हैं.

इसे भी पढ़ें:  RTI में मिला ऐसा पंचनामा जिसने खड़े कर दिए बड़े सवाल!

सरेंडर करने वाले नक्सलियों के नाम

  1. कमला उर्फ बण्डी दूधी पिता स्व. दूधी कोसा (पति पवन उर्फ कमलू हेमला) इनामी 05 लाख
  2. पवन उर्फ कमलू हेमला पिता सुक्कू,दक्षिण सब जोनल ब्यूरो प्रेस टीम लेपटॉप आपरेटर इनामी 05 लाख
  3. बण्डू उर्फ बण्डी सोड़ी पिता स्वर्गीय मंगड़ू दक्षिण सब जोनल ब्यूरो समन्वय दलम, एसीएम इनामी 05 लाख
  4. महिला माड़वी नागुल सुशीला पिता माड़वी बाबूराव किस्टाराम एलओएस डिप्टी कमाण्डर,एसीएम इनामी 05 लाख
  5. कुंजाम रोशन उर्फ महादेव पिता जोगा प्लाटून नम्बर 04 का पार्टी सदस्य, इनामी 02 लाख
  6. दशरू उर्फ कोटेश सोड़ी पिता लच्छा पूर्व सीसीएम सुदर्शन उर्फ दूला दादा का गार्ड पामेड़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य इनामी 02 लाख
इसे भी पढ़ें:  NHM कर्मियों को नौकरी से निकालने का अल्टीमेटम:आज काम पर नहीं लौटे तो 16000 पद होंगे खाली

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles