Advertisment
बलौदाबाजारछत्तीसगढ़

सुबह-सुबह हो रहे सड़क हादसे, मॉर्निंग वॉक करने वालों को दी जा रही समझाइश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के जिले बलौदाबाजार में पिछले कुछ दिनों में मॉर्निंग वॉक के दौरान सड़क दुर्घटनाएं देखने को मिल रही हैं। पुलिस ने इन हादसों को रोकने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। अब सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक पुलिस की टीम नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक करने वालों और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों को सावधान कर रही है और यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

मॉर्निंग वॉक करने वालों को दी जा रही सलाह 

पुलिस ने मॉर्निंग वॉक करने वालों को सलाह दी है कि, वे सड़क के किनारे सावधानीपूर्वक चलें और सड़कों पर व्यायाम न करें। इसके अलावा, सुबह काम पर जाने के लिए बस या सवारी गाड़ियों के इंतजार में सड़क किनारे बैठे लोगों को भी आवश्यक दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर में होटल बुक कर युवक ने लगाई फांसी: शादी नहीं होने से था परेशान

असावधानी हादसों की बड़ी वजह

पिछले दिनों कई दुर्घटनाओं की सूचना पुलिस को मिली है, जिनका मुख्य कारण लोगों का व्यस्त सड़क मार्ग पर असावधानी से चलना और मौसम के कारण कोहरे का फैलना है। पुलिस ने वाहन चालकों पर भी नजर रखी है, विशेष रूप से जो सुबह के समय तेजी से वाहन चलाते हैं। इसके अलावा, उन गाँवों में जहां से भारी वाहन गुजरते हैं, मुनादी कराई जा रही है कि लोग सड़क पर टहलने, दौड़ने और व्यायाम से बचें। साथ ही, श्री सीमेंट संयंत्र के ट्रांसपोर्टरों और ड्राइवरों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए विशेष हिदायतें दी गई हैं।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ SIR: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बोले- 3 नवंबर तक ट्रेनिंग, फिर घर-धर जाएंगे बीएलओ

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles