Advertisment
जगदलपुरछत्तीसगढ़

नवोदय विद्यालय के बच्चे पीलिया के साथ डेंगू के हुए शिकार, पालकों ने स्कूल में मचाया जमकर हंगामा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जगदलपुर। धरमपुरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कई बच्चे पीलिया और डेंगू से प्रभावित हो गए हैं. इस बात की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने स्कूल में जमकर हंगामा मचाते हुए लापरवाही बरतने वाले स्कूल प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

मंगलवार को जवाहर नवोदय विद्यालय के 10 बच्चों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती किया गया. डॉक्टर बच्चों के लक्षणों को देखते हुए पीलिया से ग्रसित होने की आशंका जता रहा हैं. इस बात की जानकारी मिलने पर स्कूल पहुंचे बच्चों के परिजनों ने बताया कि बच्चे कमजोर हो चुके हैं. उनके आंखों के नीचे काले धब्बे के साथ गड्ढे पड़ गए हैं. करीबन 25 बच्चे पीलिया और 3 बच्चे डेंगू की चपेट में हैं.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का रजत जयंती समारोह: राज्यपाल डेका बोले- उच्च न्यायालय न्याय का सजग प्रहरी बनकर खड़ा है

परिजनों ने बताया कि बीमारी फैलने के बाद स्कूल प्रशासन ने 19 अक्टूबर से ही छुट्टी घोषित कर दिया, जबकि छुट्टियां 21 अक्टूबर से शुरू होनी थी. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चों को साधारण इलाज के बाद उनके हवाले कर दिया गया था.

उनका कहना है कि बच्चों की हालत बिगड़ती जा रही है, और वे उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए ले जा रहे हैं. एनएसयूआई ने भी इस मामले में स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. यह आरोप लगाते हुए कि सही इलाज और जांच नहीं करवाई गई. वहीं दूसरी ओर इस मामले पर स्कूल प्रबंधन ने कुछ भी कहने से मना कर दिया.

इसे भी पढ़ें:  कोयला घोटाला : निलंबित IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया पांच दिन की EOW रिमांड पर, अब कई बिंदुओं पर होगी पूछताछ

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles