Advertisment
बलौदाबाजारछत्तीसगढ़

बलौदाबाजार आगजनी केस, देवेंद्र यादव को नहीं मिली राहत, 4 नवंबर तक बढ़ी रिमांड

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदाबाजार: आगजनी केस में जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यावद की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही है. विधायक देवेंद्र यादव के वकील अनादि शंकर मिश्रा ने कहा कि 21 अक्टूबर को थाना सिटी कोतवाली की पुलिस के द्वारा भिलाई नगर विधायक देवेन्द यादव के विरुद्ध दर्ज किए गए अपराध में आरोप पत्र प्रस्तुत ना करते हुए पुनः आरोप पत्र प्रस्तुत किये जाने के लिए समय की मांग की गई, जिस पर विधायक को वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ कर सुनवाई प्रारंभ की गई.

देवेंद्र यादव की रिमांड बढ़ी, जमानत पर हाईकोर्ट में 13 नवंबर को सुनवाई: कोर्ट में दोनों पक्षों के बीच कुल 7 मिनट तक सुनवाई चली. पुलिस को रिमांड दिए जाने पर देवेंद्र यादव और उनके वकील ने इसका विरोध किया. देवेंद्र यादव की वकील अनादि शंकर मिश्रा ने कहा कि 21 अक्टूबर को सुनवाई के बाद विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड बढ़ा दी गई. वकील ने आगे बताया कि हाई कोर्ट में जमानत याचिका के लिए आवेदन किया हैं. इसकी सुनवाई 13 नवंबर को होगी.

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस पार्षद के अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 24 दुकानें जमींदोज, पूर्व मंत्री का धौंस दिखाकर किया था कब्जा

2 बेल खारिज, अब 13 को हाईकोर्ट में सुनवाई: बलौदाबाजार हिंसा मामले में दोषी बनाए गए विधायक देवेंद्र यादव की बारहवीं पेशी 21 अक्टूबर सोमवार को बलौदाबाजार CJM कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई. सुरक्षा की दृष्टि को देखते देवेंद्र यादव की ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कनेक्ट कर पेशी हुई. पुलिस ने देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड बढ़ाने की मांग की थी. जिसमे देवेंद्र यादव के वकील अनादि शंकर मिश्रा ने आपत्ति दर्ज की. जिस पर कोर्ट ने उनकी रिमांड 4 नवंबर तक बढ़ा दी है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles