Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

पत्नी एक,दावेदार पति दो: एक के साथ पांच साल रही, दूसरे के साथ दो साल,अब साथ ले जाने के लिए दोनो पति आपस में भिड़े

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोटा। एक युवती ने दो युवकों से प्रेम विवाह कर लिया, अब दोनों पतियों के बीच युवती को अपनी पत्नी साबित करने की होड़ मच गई। मामला कोटा पुलिस थाने तक पहुंच गया और थाना परिसर में ही दोनों पति आपस में भिड़ गए। पुलिस ने दोनों पतियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

kota police station
कोटा पुलिस थाना

कोटा टीआई उमेश साहू ने बताया कि, क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने लोकबंद निवासी विनय गेंदले से प्रेम विवाह किया और उसके साथ 5 साल तक रही। उसके बाद युवती का मरहीकांपा निवासी संजू साहू से प्रेम संबंध हो गया। युवती अपने पति और बच्चे को छोड़कर प्रेमी संजू साहू के साथ चली गई। उससे शादी कर वह दो साल तक उसके साथ रही, उनका एक बच्चा भी है। कुछ दिनों बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा, इसलिए वह एक माह पहले संजू साहू और बच्चे को छोड़कर अपने पहले पति विनय गेंदले के पास आकर रहने लगी।

इसे भी पढ़ें:  CSPDCL आगजनी : CM सचिव दयानंद के साथ कलेक्टर, एसपी, आयुक्त, सीईओ ने खुद संभाला मोर्चा,

पत्नी को लेने पहले पति के घर पहुंचा दूसरा पति

इधर विनय गेंदले और संजू साहू के बीच युवती को रखने के लिए विवाद शुरू हो गया। 21 अक्टूबर को संजू साहू अपने घरवालों को लेकर युवती को लेने के लिए विनय गेंदले के घर पहुंच गया। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। उसके बाद दोनों रिपोर्ट लिखाने के लिए कोटा थाना पहुंच गए।

थाने में भिड़ गए दोनों पति

दोपहर 12 बजे थाना परिसर में दोनों पति आपस में भिड़ गए और एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट करने लगे। जिससे थाने में हड़कंप मच गया। टीआई उमेश साहू ने दोनों को पकड़कर थाने में बैठा दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  बैंक मैनेजर और कैशियर ने किसान से मांगी रिश्वत, एसीबी ने रंगेहाथ दबोचा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles