Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, छत्तीसगढ़ बना चैम्पियन, अगले साल उत्तराखंड करेगा मेजबानी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर: रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह शामिल हुए. इसके अलावा ओलंपियन मनु भाकर भी इस समारोह में चीफ गेस्ट के तौर पर मौजूद रहीं. छत्तीसगढ़ ने शानदार खेल का परिचय देते हुए 97 गोल्ड जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया. जबकि 38 गोल्ड के साथ केरल ने दूसरा स्थान हासिल किया और 38 गोल्ड के साथ ही एमपी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है. पूरे देश से कुल 2920 से अधिक खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया.

छत्तीसगढ़ ने किया कमाल: इस खेल महोत्सव में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का जलवा देखते ही बना. छत्तीसगढ़ ने 97 गोल्ड, 44 सिल्वर, 33 कांस्य पदक के साथ कुल 731 प्वाइंट्स हासिल किया. दूसरे स्थान पर केरल ने 38 गोल्ड, 37 सिल्वर और 27 ब्रॉज हासिल किए. इस तरह कुल अंक 389 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया. तीसरा स्थान मध्यप्रदेश ने 38 गोल्ड, 27 सिल्वर और 26 कांस्य पदक के साथ हासिल किया है. कार्यक्रम में ओलम्पिक मेडलिस्ट मनु भाकर ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. रमन सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की.

ALL INDIA FOREST SPORTS COMPETITION

वन खेलकूद प्रतियोगिता के समापन में मनु भाकर

इसे भी पढ़ें:  नवा रायपुर में स्टंट करने वाले 128 बाइक और 6 कार ड्राइवरों पर कार्रवाई

तीसरी बार छत्तीसगढ़ में वन खेलकूद कॉम्पटीशन: अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 1992 से हो रहा है. यह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार संपन्न हुआ. यह प्रतियोगिता वनों के संरक्षण पर आधारित है और इसमें वनरक्षक से लेकर विभाग के अधिकारियों ने भी भाग लिया.

छत्तीसगढ़ी परंपरा से रूबरू हुए दूसरे प्रदेशों के खिलाड़ी: समारोह में वन बल प्रमुख श्रीनिवास राव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में इस खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया है. विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने खेल भावना और मेहमान नवाजी की प्रशंसा की. प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य की संस्कृति, परम्परा और स्थानीय गीत-संगीत से प्रतिभागियों को रूबरू कराया गया. राज्य की संस्कृति और खान-पान की विशेषताएं सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही.

ALL INDIA FOREST SPORTS COMPETITION

वन खेलकूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ चैंपियन

इसे भी पढ़ें:  बड़ी खुशखबरी! आईआईएम में 18 महीने का सर्टिफिकेट प्रोग्राम हुआ शुरू, फ्री में मिलेगा प्रशिक्षण, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

समारोह में बॉलीवुड सिंगर सुवर्णा तिवारी के गीतों ने समां बांधा. इसके अलावा सुप्रसिद्ध बस्तर बैंड और छत्तीसगढ़ की लोकगाथा लोरिक चन्दा की शानदार प्रस्तुति दी गई. समापन समारोह में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव वन ऋचा शर्मा, केन्द्रीय वन महानिरीक्षक, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के.बी. सिंह और छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिसोदिया सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles