Advertisment
Uncategorized

सलमान खान के पिता सलीम खान का लॉरेंस बिश्नोई गैंग को जवाब कहा -सलमान माफी नहीं मांगेगा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की शत्रुता की चर्चा फिर से चर्चा में आ गई है. इस बीच, मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज मिला था, जिसमें 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी, साथ ही यह भी कहा गया था कि सलमान खान की हालत बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगी. सलीम खान ने इन विवादों के बीच स्पष्ट रूप से कहा कि उनका बेटा सलमान खान कभी माफी नहीं मांगेगा.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान के घर पर हमला करके धमकी दी है. लॉरेंस गैंग से धमकियों का सिलसिला शुरू होने से सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेशी पोर्न स्टार Riya Barde गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों के साथ हिंदू बनकर भारत में रह रही थी

“सलमान ने कभी किसी जानवर को नहीं मारा. सलमान ने कभी साधारण कॉकरोच को भी नहीं मारा. हम हिंसा में विश्वास नहीं रखते,” सलीम खान ने स्पष्ट रूप से कहा.

सलीम खान ने कहा. “लोग हमसे कहते हैं कि आप हमेशा नीचे जमीन पर देखते हैं. आप बहुत विनम्र हैं. मैं उनसे कहता हूं कि यह शर्म की बात नहीं है. मुझे डर है कि कोई कीड़ा भी मेरे पैरों के नीचे आकर घायल हो जाएगा. मैं उन्हें भी बचाता रहता हूँ,”

सलीम खान ने कहा कि Being Human ने कई लोगों की मदद की है. कोविड के बाद इसमें गिरावट आई, लेकिन उससे पहले हर दिन चार सौ से अधिक लोग मदद की उम्मीद में आते थे, कुछ को सर्जरी की जरूरत थी, कुछ को अतिरिक्त सहायता की जरूरत थी.

इसे भी पढ़ें:  ब्राजील में यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, विमान में सवार सभी 62 लोगों की मौत…

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles