Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

बिलासपुर में बना 200 करोड़ की लागत से सिम्स सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल, 1 नवम्बर से शुरू

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
बिलासपुर के कोनी में 200 करोड़ की लागत से बनी राज्य के पहले सिम्स सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल का संचालन एक नवंबर से शुरू किया जाएगा। इसकी तैयारी जोरों से चल रही है। निर्णय के तहत पहले चरण में अस्पताल का संचालन ओपीडी से शुरू किया जाएगा।
इसमें बाहरी मरीज की जांच व उपचार। इसके बाद सिलसिलेवार अस्पताल की हर सुविधाओं को संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही यहां गंभीर रोगों का इलाज हो सकेगा। इसमें मरीज के भर्ती होने के साथ ही ओटी और कैथलैब संचालन के साथ ही सभी डिपार्टमेंट का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने सिम्स दौरा के दौरान साफ कर दिया था कि सिम्स सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल को नवंबर प्रथम सप्ताह से शुरू कर दिया जाए, क्योंकि भवन तैयार होने के साथ वार्ड निर्माण, इंटीरियल का काम पूरा हो चुका है। वही 80 प्रतिशत चिकित्सकीय मशीन भी स्थापित किया जा चुका है।
ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी निर्देश दिया था कि इस काम में किसी भी प्रकार से कोताही न बरती जाए और अस्पताल शुरू होने की तिथि अब आगे नहीं बढ़ने चाहिए। इस निर्देश के बाद सिम्स प्रबंधन ने अस्पताल शुरू करने का काम तेज कर दिया है।
इसे भी पढ़ें:  जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप गिरफ्तार, इस मामले में हुई गिरफ्तारी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles