Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

जांजगीर : रात को युवक मोबाईल में ब्यस्त, सुबह बाड़ी में पेड़ से लटकी मिली लाश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम घुठिया में घर की बाड़ी में पेड़ से युवक बलराम यादव (18) ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
एएसआई आर.पी.बघेल ने बताया कि मंगलवार की सुबह थाने में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना परिजनों ने दी थी। मौके पर पुलिस टीम पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
मृतक बलराम यादव के पिता ने बताया कि वह रात को बाथरूम जाने को उठा था तब देखा कि बलराम अपना मोबाइल चला रहा था। जिसके बाद सोने चला गया, सुबह करीब 5 बजे पत्नी उठी और बाड़ी गई। उसने देखा कि बलराम पेड़ में फांसी के फंदे से लटका हुआ था।
मामले में मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू की गई है। मृतक के पास से कुछ सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। युवक ने किस कारण आत्महत्या की है जांच का विषय है। जांच के बाद मौत का कारण का खुलासा हो पाएगा।
इसे भी पढ़ें:  नए साल पर जश्न रात 1 बजे तक ही : होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट संचालकों की बैठक में एसपी ने दिए कड़े निर्देश

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles