Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

रावण संवाद के लिए लगाए गए स्काई लिफ्ट के पलटने से राम, लक्ष्मण और हनुमान हुए चोटिल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा। रावण दहन कार्यक्रम के दौरान रावण संवाद के लिए लगाया गया स्काई लिफ्ट पलट गया. हादसे में राम, लक्ष्मण और हनुमान को जहां चोट आई, वहीं तीन दर्शक को गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से एक को बिलासपुर रेफर किया गया है.

चांपा के भालेराय मैदान में शनिवार को रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े के अलावा कलेक्टर आकाश छिकारा और एसपी विवेक शुक्ला मौजूद थे. रावण संवाद के लिए बेन स्काई लिफ्ट लाया गया था, जो अचानक पलट गया.

हादसे में राम, लक्ष्मण और हनुमान का पात्र निभा रहे कलाकार को हल्की चोट आई, वहीं नीचे खड़े तीन दर्शक गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से एक अवधेश सिंह के दोनों पैर का घुटना टूट गया, जिसे उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया.

स्काई लिफ्ट के नीचे गिरने की घटना कुछ देर तक दर्शकों को समझ में नहीं आई. जब स्काई लिफ्ट की बात फैली तो दर्शकों में अफरा-तफरी मची. घायलों को किसी तरह से बाहर निकाल उपचार के लिए रवाना किया गया.

इस तरह से 15-20 मिनट की हलचल के बाद रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न किया गया. सांसद, कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में आयोजक समिति की इस तरह की लापरवाही पर लोग सवाल उठा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:  राजनांदगांव में EOW- ACB की रेड: सर्राफा व्यापारी के ठिकानों पर दी दबिश, वित्तीय लेन- देन और काले धन से जुड़ा है मामला

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles