Advertisment
 बिलासपुरAccidentछत्तीसगढ़

मॉर्निंग वॉक पर निकले मां-बेटे को हाइवा ने रौंदा, मौके पर दोनों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर. जिलें से फिर एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले मां-बेटे को एक हाइवा ने कुचल दिया. इस दुर्घटना के बाद से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया और शव को सामने रख कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं. सूचना मिलने पर मस्तूरी SDM अमित सिन्हा, ग्रामीण एडिशनल SP अर्चना झा समेत बड़े अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर रास्ता बहाल करने की कोशिश में जुटी है. यह पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, ग्राम गतौरा की 35 वर्षीय गायत्री बंजारे अपने 7 वर्षीय बेटे पारस के साथ सुबह की सैर पर निकली थीं. आज सुबह 6 बजे जब वे गांव के मरघट के पास पहुंचीं, तभी एक हाइवा (क्रमांक CG 04 NW 5905), जो एनटीपीसी सीपत के ग्राम रलिया से राखड़ लेकर बिलासपुर की ओर जा रहा था, ने उन्हें कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही जान चली गई. वहीं हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गया. इस घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है, और स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान करने की मांग की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:  आचार संहिता से 3 घंटे पहले सरकार की बड़ी घोषणाएं:स्वच्छता दीदियों का मानदेय 800 रुपए बढ़ा, भूमिहीन मजदूरों को मिलेंगे 10 हजार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles