Advertisment
बीजापुरछत्तीसगढ़

नक्सलियों ने की दो युवकों की हत्या : मुखबिरी का लगाया आरोप, ग्रामीणों को भी पीटा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर दो युवकों की हत्या कर दी है। कल शाम नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाकर अर्जुन पुनेम और मोटू कुरसम की हत्या कर दी। वहीं कुछ ग्रामीणों को पिटाई के बाद छोड़ दिया। गंगालूर थाना क्षेत्र के सावनार का है यह मामला। फिलहाल मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Deceased Motu Kursam
मृतक मोटू कुरसम 

कल ही मारे गए हैं 31 नक्सली

उल्लेखनीय है कि, शुक्रवार को दिनभर चले छत्तीसगढ़ के सबसे बड़ी नक्सल मुठभेड़ में पांच राज्यों के मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर कमलेश उर्फ आरके और नीति उर्फ उर्मिला के भी मारे जाने की खबर है। इस मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से सुरक्षाबलों ने अब तक 31 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य कमलेश, पांच राज्यों में मोस्ट वांटेड था। वह स्पेशल जोनल कमेटी मेम्बर और प्रवक्ता था। वहीं नीति उर्फ उर्मिला, बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके की रहने वाली थी। वहीं कमलेश मूलतः आन्ध्र प्रदेश के विजयवाड़ा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  बीजापुर मुठभेड़ में 13 नक्सलियों के शव बरामद

पढ़ा-लिखा था कमांडर कमलेश

नक्सली कमांडर कमलेश के बारे में बताया जा रहा है कि, वह सिविल आईटीआई का छात्र रहा है। मुख्य रूप से कमलेश नार्थ बस्तर, नालगोंडा डिवीजन, ओडिश बॉर्डर और मानपुर इलाके में सक्रिय था। इस मुठभेड़ में अब तक 31 शव सुरक्षाबलों ने बरामद किए हैं। वहीं LMG, AK47, SLR, INSOS, और 303 जैसे हथियार बरामद किए गए हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles