Advertisment
Uncategorized

कॉलेजों में होने वाला है ब्लास्ट, रोक सको तो रोक लोः बेंगलुरु के तीन प्रमुख कॉलेज को ईमेल से मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

इस वक्त की बड़ी खबर बेंगलुरू से आई है। बेंगलुरू के तीन प्रमुख कॉलेजों को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मेल मिलने के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। बेंगलुरू पुलिस तुरंत एक्शन में आते हुए इन कॉलेजों को खाली कराया है। पुलिस की टीमें और बम निरोधक दस्ते घटनास्थल पर हैं और गहन जांच कर रहे हैं।

शुक्रवार को बीएमएस कॉलेज, एमएस रमैया कॉलेज और बीआईटी कॉलेज को ईमेल के जरिए बम की धमकी दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमकी में कहा गया है कि इन संस्थानों में बम रखे गए हैं. ये कॉलेज सदाशिवनगर, हनुमंत नगर और बसवनगुडी में स्थित हैं।

इसे भी पढ़ें:  न्यूजीलैंड ने भारत को 113 रन से हराया, कीवी टीम पहली बार इंडिया में जीती सीरीज; सैंटनर को 6 विकेट

बम की धमकी वाले ईमेल मिलने के बाद कॉलेजों में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत इसकी जानकारी संबंधित पुलिस थानों को दी। सूचना के तुरंत बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच चुके हैं। फिलहाल अधिकारी जांच कर रहे हैं और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सावधानी बरती जा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles