Advertisment
गरियाबंदछत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मिली लाश : संदिग्ध अवस्था में बेडरूम में मिला शव, हत्या की आशंका

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ससुराल में संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। शरीर में चोंट के निशान, टूटे मंगल सूत्र को देख मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं ससुराल वाले मृतका का अंतिम संस्कार कराने की जल्दी कर रहे थे।  हत्या की आशंका पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है।

दरअसल यह पूरा मामला छुरा थाना क्षेत्र का है। जहां के कसेकेरा गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खेमबाई ध्रुव की संदिग्ध अवस्था में उसके ही बेडरूम में लाश मिली है। मृतिका अपने माइका पीपरछेड़ी गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। पति अंतिम संस्कार करने में तुला हुआ था, लेकिन मृतका के परिजनों ने बॉडी में चोट के निशान देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें:  नहर की धार बंद होने लगी, शहर में गिरेगा जलस्तर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles