Advertisment
अंबिकापुरछत्तीसगढ़

रील बनाने से मना करने पर 14 साल की लड़की ने की आत्महत्या

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अंबिकापुर। जिले से आत्महत्या का मामला समाने आ रहा है, यहां एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने इंस्टाग्राम में रील बनाने से इंकार करने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नाबालिग के 16 वर्षीय भाई ने नाबालिग को रील बनाने से मना किया और मम्मी– पापा को बताने की बात कही, जिससे नाराज होकर नाबालिग ने फांसी लगा ली। मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार घटना कोरंधा रोड पर स्थित ग्राम पंचायत रतासिली की है। यहां एक किशोरी ने रविवार की दोपहर घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के बड़े भाई साहिल के अनुसार उसकी बहन परिजनों के मना करने के बावजूद मोबाइल में इंस्टाग्राम एप डाउन लोड कर वीडियो बनाकर अपलोड करने के साथ अपने दोस्तो के साथ चैटिंग करती थी। घटना के कुछ देर पहले भी जब साहिल ने उसे मोबाइल पर इंस्टाग्राम चलाते हुए देखा तो रोक–टोक करते हुए इसकी शिकायत मम्मी-पापा से करने की बात कही। आशंका है कि इसी भयवश किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रतासिली के बांध पारा निवासी सुशील मिंज अपने वैन से क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार के साथ फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का व्यवसाय करता है। वह रविवार की सुबह को पत्नी मरियम के साथ बाइक से किसी आवश्यक कार्य से ग्राम धनेशपुर गया था।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में चला नगर निगम का बुलडोजर:22 दुकानों के 15 अवैध शेड और हटाए गए 7 चबूतरे

इधर घर में उसकी बेटी गांव के निर्मला माध्यमिक शाला मिशन स्कूल में कक्षा 8 वीं की छात्रा 14 वर्षीय आकांक्षा मिंज व 16 वर्षीय बेटा साहिल मिंज थे। मां मरियम अपना मोबाइल घर में ही छोड़ कर गई थी जिसमें आकांक्षा इंस्टाग्राम एप डाउन लोड करके अपना वीडियो बनाकर अपलोड कर रही थी। यह देखकर बड़े भाई साहिल ने कहा कि मम्मी-पापा तुम्हें कितनी बार इंस्टाग्राम चलाने से मना कर चुके हैं। इसके बावजूद तुम पढ़ाई में ध्यान देने के जगह फिर से डाउन लोड कर लेती हो। इसके साथ ही आकांक्षा ने अपने आंख के ऊपर के बाल में कुछ डिजाइन बनवाया था, इस पर भी भाई साहिल ने एतराज जताते हुए कहा कि मैं मम्मी-पापा से तुम्हारी शिकायत करूंगा। यह कहते हुए साहिल घर से कुछ दूरी पर खड़े वैन को धोने चला गया।

इसे भी पढ़ें:  हसदेव नदी में नहाने गए तीन बच्चे लापता: किनारे पर मिला कपड़ा, चप्पल और साईकिल, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी SDRF की टीम

कुछ देर बाद जब वाहन धोने के लिए साहिल सैंपू लेने घर पहुंचा तो देखा कि घर का दरवाजा भीतर से बंद था, तब उसने आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर सोचा कि आकांक्षा सो गई होगी। यही सोचकर साहिल फिर से गाड़ी धोने चला गया। तभी कुछ देर में उसके पिता सुशील व मां मरियम भी घर पहुंच गए और दरवाजा खुलवाने लगे। लेकिन जब अंदर से कोई जवाब नही मिला तो किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो देखे कि आकांक्षा फांसी पर लटक रही थी। उसे नीचे उतार कर जिंदा होने की उम्मीद में कुसमी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। वहीं इस घटना से परिजन सदमे में हैं।

इसे भी पढ़ें:  युवक ने महिला पर कटर से किया ताबड़तोड़ हमला, हालत ऐसी कि टांके लगाने वाले के कांप गए हाथ

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles