Advertisment
Uncategorized

भारत-नेपाल यात्रा के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन शुरू, जाने IRCTC का पूरा पैकेज

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नई दिल्ली. अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय रेल सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योंगिकी  मंत्री ने दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत-नेपाल यात्रा के लिए भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. इस मौके पर राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेश नाथ महाराज, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सतीश कुमार और उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी सहित रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

पर्यटक अब भारत-नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत का ले सकेंगे अनुभव

इस अवसर पर रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे के माध्यम से लोगों को भारतीय संस्कृति का अनुभव कराने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के तहत भारत गौरव यात्रा के रूप में एक के बाद एक भारत गौरव यात्रा ट्रेनें जोड़ी जा रही हैं. पर्यटक अब भारत और नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत का बेहतरीन अनुभव कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें:  नितिन गडकरी के आवास को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कहा-कहा जाएगी Bharat Gaurav Yatra ट्रेन

यह ट्रेन अपने पैकेज में अयोध्या, सीतामढ़ी, जनकपुर, काशी विश्वनाथ और पशुपतिनाथ को कवर करेगी . ठहरने और यात्रा की सभी व्यवस्थाएं भारतीय रेलवे द्वारा वहन की जाएंगी. अब तक सबसे लोकप्रिय यात्रा ट्रेनों में श्री रामायण यात्रा, श्री जगन्नाथ यात्रा, बुद्ध यात्रा, महावीर यात्रा, गुरु कृपा यात्रा, ज्योतिर्लिंग भक्ति यात्रा, अंबेडकर यात्रा, चारधाम यात्रा, पुण्य काशी यात्रा, पूर्वोत्तर खोज, उत्तर भारत यात्रा और दक्षिण भारत यात्रा आदि शामिल हैं .

Bharat Gaurav Yatra में कितना है पैकेज ?

  • फर्स्‍ट एसी केबिन का किराया सिंगल व्यक्ति का 1,05,500 रुपये है, दो व्यक्तियों का 89,885 रुपये प्रति व्‍यक्ति, तीन व्यक्तियों का 87,655 रुपये प्रति व्‍यक्ति है. इसमें चाइल्ड विद बेड का किराया 82,295 रुपये है.
  • सेकिंड एसी (2 AC) में सिंगल व्यक्ति का 94,735 रुपये है. वहीं दो व्यक्तियों का 79,120 रुपये प्रति व्‍यक्ति, तीन व्यक्तियों का 76,890 रुपये प्रति व्‍यक्ति है. इसमें चाइल्ड विद बेड का किराया 71,535 रुपये है.
  • थर्ड एसी (3 AC) में सिंगल व्यक्ति का किराया 81,530 रुपये है, दो व्यक्तियों के लिए 66,650 रुपये प्रति व्‍यक्ति, तीन व्यक्तियों के लिए 64,525 रुपये प्रति व्‍यक्ति है. इसमें चाइल्ड विद बेड का किराया 60,900 रुपये है.
  • इसमें फर्स्‍ट एसी (1 AC) कूप भी है, जिसमें दो व्यक्तियों का किराया 99,640  रुपये प्रति व्‍यक्ति है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles