Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

स्टेट प्लेन रनवे पर लड़खड़ाया : बड़ा हादसा टला, सवार थे दो मंत्री, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सहित 6 नेता

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। प्रदेश सरकार का स्टेट प्लेन गुरुवार को कोरबा में रनवे पर लैंडिंग के साथ रनवे खराब होने के कारण लड़खड़ा गया। चार झटकों के बाद पायलट ने प्लेन वापस उड़ाकर फिर से लेंडिंग करके हादसा होने से बचा लिया। इस प्लेन में प्रदेश के मंत्री ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सहित छह नेता सवार थे। ये लोग रायपुर से भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास महतो की माता की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस मामले में प्रदेश के मंत्री ओपी चौधरी ने कलेक्टर, एसीपी को जांच के आदेश दिए हैं। इधर, प्रोटोकाल अधिकारी ने बालको प्रबंधन को नोटिस जारी कर सात दिनों में जवाब मांगा है।

इसे भी पढ़ें:  विधायक ने धोए बर्तन, कहा महिला की मदद की

प्रदेश के स्टेट प्लेन में गुरुवार को दोपहर यहां से सवार होकर प्रदेश के मंत्री ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, भाजपा के प्रवक्ता अमित साहू, अखिलेश सोनी कोरबा के लिए उड़े। जब करीब ढाई बजे कोरबा में पायलेट ने प्लेन को लैंड किया, तो प्लेन रनवे पर जंप होने लगा। पायलट ने तत्काल स्थिति को भांपते हुए प्लेन को वापस उड़ा दिया। इसके बाद खराब रनवे से कुछ दूर आगे प्लेन की लैंडिंग की गई।

जांच के आदेश दिए हैं: ओपी चौधरी

प्रदेश के मंत्री ओपी चौधरी ने हरिभूमि को बताया, पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए प्लेन को वापस उड़ाकर लैंडिंग की। पायलट बाद में हम लोगों को उस स्थान पर लेकर गए और जहां पर प्लेन लैंडिंग के बाद लड़खड़ा रहा था। वहां पर साफ दिख रहा था कि जो रनवे बनाया गया, वह ऊपर नीचे है। ऐसे में मैंने इस मामले में कलेक्टर और एसपी को जांच के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  छुई खदान धंसने से 5 ग्रामीण फंसे, एक मौत

कलेक्टर नाराज, बालको और सीएसईबी को नोटिस

कोरबा। कोरबा प्रवास पर पहुंचे वित्त मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का प्लेन रूमगड़ा स्थित एयरर्सट्रप पर लैंडिंग के दौरान लड़खड़ा गया। इस मामले को लेकर प्रोटोकॉल अधिकारी ने बालको एवं सीएसईबी प्रबंधन को नोटिस जारी कर तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा है। इस वाकये को लेकर एयरर्सट्रप पर मंत्री द्वय की अगुवानी करने पहुंचे कलेक्टर अजीत बसंत ने नाराजगी जाहिर करते हुए बालको एवं सीएसईबी प्रबंधन को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रोटोकॉल अधिकारी ने बिजली कंपनी एवं बालको मैनेजमेंट को नोटिस जारी कर एयरट्रिप के मेंटनेंस में बरती गई लापरवाही के संदर्भ में जवाब तलब किया है। उन्होंने तीन दिनों के अंदर नोटिस का जवाब दोनों प्रबंधन से जवाब मांगा है। कलेक्टर ने कहा कि स्टेट प्लेन की लैंडिंग के दौरान पायलट को दिक्कतें आई थी। पायलट ने शिकायत की है कि रन वे मापदंड के अनुसार नहीं है। इस मामले में दोनों प्रबंधन को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।

इसे भी पढ़ें:  कार से 3 करोड़ का सोना बरामद : रायपुर के दो सेल्समैन कवर्धा में पकड़े गए, 8 लाख नकद भी बरामद

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles