Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का गुर्गा बताकर ठेकेदार को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा

contact for Ad1
S G Travels

बिलासपुर। खुद को गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का गुर्गा बताकर जान से ठेकेदार को जान से मारने की धमकी देने वाले को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया गया है कि आरोपी खुद को गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का गुर्गा बता रहा था. आरोपी के धमकी देने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का हैं।

बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र में लॉरेंस बिश्नोई के नाम की धमकी देकर ठेकेदार को जान से मार देने की धमकी देने का मामला सामने आया है. जय राम नगर निवासी कोमल भार्गव उर्फ मोनू पेशे से ठेकेदार है जिसे कुछ दिन पहले हिस्ट्री शीटर नितेश शर्मा उर्फ गोलू ने उसके परिचित सुरेंद्र सेन के मोबाइल पर कॉल कर उसे धमकी दी थी. इस मामले में उसके द्वारा सुरेंद्र को फसाने की धमकी दी थी, जिसका आडियो भी सामने आया है, नितेश आदतन अपराधी है और बिहार में उसे आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया था. उसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है. पुलिस ने इन आरोपों के बाद हिस्ट्रीशीटर नितेश शर्मा उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की पड़ताल कर रही है.

इसे भी पढ़ें:  मोदी कैबिनेट में छत्तीसगढ़ को जगह नहीं:दिल्ली पहुंचे नेताओं में उदासी, किसी के पास नहीं आया कॉल; अब राज्यमंत्री बनने की आस

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles