
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के तालगांव-रानीमाई के बीच जंगल में पेड़ पर एक अज्ञात युवक -युवती की लाश मिली है। यह दोनों लाश पूरी तरह से सड़ी-गली हुई थी। बताया जा रहा है कि, युवती के दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर पेड़ पर दोनो एक साथ लटके हैं। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पेड़ से उतारकर शिनाख्ती कर रहे हैं। लाश की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि, दोनों युवक- युवती प्रेमी जोड़े रहे होंगे। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।



