Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

अब ये एप्प करेगा आकाशीय बिजली से अलर्ट, एंड्रॉइड मोबाईल पर आप भी आसानी से कर सकते हैं डाउनलोड

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. आकाशीय बिजली घटित होने के कारण जन और पशु हानि की घटनाओं से निपटने के लिए भारत सरकार द्वारा दामिनी एप्प विकसित किया गया है. इस मोबाइल एप्प से आकाशीय बिजली घटित होने की पूर्वानुमान (20 से 31 किलोमीटर का दायरा), आवश्यक तैयारी और उपाय की जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

जिले में आकाशीय बिजली गिरने से जन और पशु हानि की बढ़ती घटना को दृष्टिगत रखते हुए शासन ने सभी विभाग प्रमुखो और मैदानी अमलों को दामिनी एप्प डाउनलोड करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों को इस एप्प को डाउनलोड करने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें:  जान पर खेल गया कश्मीरी गाइड, छत्तीसगढ़ से आए 11 टूरिस्टों की आंतकियों से बचाई जान

दामिनी एप्प को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से किसी भी एंड्रॉइड मोबाईल पर आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है. इसके साथ ही मेघदूत एप्प तापमान, वर्षा की स्थिति, हवा की गति और दिशा से सम्बंधित है. जिससे किसान अपने क्षेत्र की मौसम से संबंधित पूर्वानुमान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles