Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार को खोजने में लगी तीन रेलवे डिवीजन की फोर्स

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री के रिश्तेदार के गुम होने की सूचना पर रेलवे के तीनों डिवीजन में हड़कंप मच गई। आरपीएफ की तीनों डिवीजन की टीम ने रेल मंत्रालय और कंट्रोल से मैसेज आने के बाद तत्काल मंत्री के रिश्तेदार की खोजबीन शुरु की, रायपुर से बिलासपुर के बीच आरपीएफ की स्काटिंग टीम ने उन्हें इंटरसिटी एक्सप्रेस से खोज निकाला और परिजन के सुपुर्द किया।

रविवार की दोपहर रेल मंत्रालय से एसईसीआर जोन बिलासपुर के कंट्रोल को सूचना मिली कि केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के रिश्तेदार यात्रा के दौरान परिजन से बिछड़ गए। सूचना मिलते ही जोन के तीनों डिवीजन बिलासपुर, रायपुर और नागपुर के आरपीएफ को जानकारी भेज दी गई। यात्री राजेश कुमार साहू 12442 नई दिल्ली से बिलासपुर आने वाली राजधानी एक्सप्रेस में दिल्ली से बिलासपुर तक सफर कर रहे थे। ट्रेन के गोंदिया स्टेशन पहुंचने के बाद राजेश कुमार साहू किसी कारणवश उतर गए। इस दौरान राजधानी एक्सप्रेस गोंदिया स्टेशन से रवाना हो गई। ट्रेन में राजेश कुमार साहू के साथ अन्य परिजन भी मौजूद थे। राजेश साहू के छूटते ही परिजन ने अपने रिश्तेदार केन्द्रीय मंत्री श्री साहू को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, 341 नए पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

जीएम ट्वीटर पर दी जानकारी

आरपीएफ की टीम प्रतिदिन किसी न किसी गुम हुए यात्री को उनके परिजन से मिलाने का काम करती है। इस बार आरपीएफ की काफी सराहना हो रही है। इसके लिए जीएम एसईसीआर ने ट्वीटर के जरिए केन्द्रीय मंत्री के रिश्तेदार की खोजबीन करने और उन्हें सही सलामत सुपुर्द करने की जानकारी शेयर की।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles