Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

शासकीय स्कूल के क्लासरूम में छात्राओं की बीयर पार्टी, फोटो वायरल होने पर जांच शुरू..

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर :  मस्तुरी क्षेत्र के भटचौरा के शासकीय स्कूल में छात्राओं द्वारा क्लासरूम में बीयर पार्टी करने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। वायरल तस्वीरों और वीडियो के बाद इस घटना को लेकर स्थानीय समुदाय में आक्रोश बढ़ गया है।

लोगों ने इस घटना को लेकर शिक्षा विभाग और स्कूल प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं कि आखिर किस तरह से स्कूल के भीतर ऐसी अनुशासनहीन गतिविधि हो सकती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल में ऐसी घटनाएं बच्चों के भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं और अनुशासन की कमी को दर्शाती हैं। इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा बोले- जनता ने पार्टी और सरकार देखकर वोट किया, हम भांप नहीं पाए उनका मूड

कुछ अभिभावकों ने भी स्कूल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है, उनका कहना है कि स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है, जिसे नजरअंदाज किया गया।

बीईओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच टीम का गठन किया है, जो स्कूल के शिक्षकों और छात्रों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि इस घटना में कितने छात्र-छात्राएं और शिक्षक शामिल थे और क्या यह पार्टी पहले से योजना बनाकर की गई थी या अचानक हुई।

बीईओ ने यह भी साफ किया है कि मामले की पूरी जांच के बाद दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें छात्रों के साथ-साथ जिम्मेदार शिक्षकों पर भी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें:  बगैर लाइसेंस के फार्मासिस्ट घर में चला रहा था अस्पताल, प्रेगनेंसी किट के साथ मिली गर्भपात की प्रतिबंधित दवाएं

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles