Advertisment
Uncategorized

बिहार में बड़ा ट्रेन हादसा, दो हिस्सों में बंट गई मगध एक्सप्रेस, राहत और बचाव कार्य शुरू

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिहार में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। बक्सर-डीडीयू पटना रेल खंड पर चलते-चलते अचानक मगध एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंट गई। घटना डुमरांव और रघुनाथपुर स्टेशन के बीच टुड़ीगंज स्टेशन के पास की है। इस घटना के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक फिलहाल तरह की जान माल की क्षति नहीं हुई है। सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन के साथ-साथ रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।

मिली जानकरी के अनुसार डाउन मगध एक्सप्रेस ट्रेन (गाड़ी संख्या- 20802) दुर्घटनाग्रस्त हुई है। ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। घटना डुमरांव से खुलने के थोड़ी देर बाद ही यह हादसा हो गया। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली की जामा मस्जिद का सर्वे कराने की मांग, हिंदू सेना ने ASI को लिखा पत्र

ट्रेन में यात्रा कर रहे पैंसेजर ने कहा कि डुमरांव से खुलने के बाद डाउन मगध एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच और एसी कोच अलग-अलग हो गए। ट्रेन लगभग 40 से 50 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से जा रही थी। इस घटना के बाद अफरातफरी मच गई। ट्रेन में हजारों लोग सफर कर रहे हैं. सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है। यह दुर्घटना डोरीगंज के आगे रेलवे फाटक के पास हुई है।

हादसे के बाद ट्रेन का आधा हिस्सा तेजी से आगे बढ़ गया। हालांकि लोको पायलट ने अपनी सूझबुझ का परिचय देते हुए तुरंत ट्रेन को रोका। इस बीच बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए।

इसे भी पढ़ें:  नोएडा के नामी स्कूल में 3 साल की बच्ची से डिजिटल रेप, टीचर सहित 3 लोग गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles