Advertisment
Uncategorized

युवक ने महिला बिजनेस पार्टनर को 5 सेकंड में मारे 8 घूंसे, दुकान में लगे CCTV में कैद हुई घटना

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राजकोट : दुकान का हिसाब-किताब पूछने से नाराज युवक ने अपनी महिला बिजनेस पार्टनर की जमकर पिटाई कर दी। युवक ने ताबड़तोड़ महिला को 5 सेकंड में 8 घूंसे मार दिए। घटना दुकान में लगे CCTV में कैद हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 19 अगस्त की है लेकिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हुआ है।

राजकोट के अमीन मार्ग पर स्थित ‘वैल्यू फेस स्टूडियो’ नाम से कपड़ों की दुकान है। यह दुकान चिराग चंदाराणा और एक महिला पिछले तीन साल से साझेदारी में चला रहे थे।

रक्षाबंधन के दिन 19 अगस्त को चिराग ने अपनी मुंह बोली बहन और बिजनेस पार्टनर से दुकान का हिसाब किया। इसी के साथ 2 लाख रुपये की मांग की। जब महिला ने चिराग को चेक से भुगतान करने की बात कही तो उसने चेक लेने से इनकार कर दिया और कैश रुपयों की मांग की। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।

इसे भी पढ़ें:  यासीन मलिक के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI से कहा- हमारे देश में कसाब को भी निष्पक्ष सुनवाई मिली

दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर चिराग ने महिला को 5 सेकंड के अंदर 8 घूंसे और थप्पड़ मार दिए। दुकान में लगे CCTV कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई। इसके बाद पीड़िता कुछ समय तक शांत रही, लेकिन 7 सितंबर को मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर चिराग चंदाराणा को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि आरोपी को जमानत मिल गई है। FIR दर्ज न होने में देरी को लेकर कुछ अटकलें भी सामने आई हैं कि पुलिस ने पीड़िता पर मामला सुलझाने का दबाव डाला था।

इसे भी पढ़ें:  एक्टर-डायरेक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन:लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर उपकार बनाई, इसी से मिला भारत कुमार नाम

दोनों के बीच मामला नहीं सुलझा तो महिला ने दर्ज कराई FIR

पुलिस के इस मामले में कार्रवाई करने में देरी पर सवाल उठे है। एसीपी बीजे चौधरी ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि पीड़िता और आरोपी के बीच आपसी सहमति से मामला सुलझाने की कोशिश की जा रही थी। बात नहीं बनी तो महिला ने FIR दर्ज कराने का फैसला किया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा और इस मामले की पूरी जांच की जाएगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles