Advertisment
रायपुरक्राइमछत्तीसगढ़

40 प्रतिशत कमीशन पाने के लालच में डॉक्टर ने गंवाई जमा पूंजी, 90 लाख की ठगी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में जालसाजों के झांसे में आकर एक डॉक्टर अपनी जिंदगी भर की जमा पूंजी गंवा बैठा। ठगी का शिकार डॉक्टर जालसाजों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाना पहुंचा है। जालसजों ने डॉक्टर के साथ एक साल के भीतर 90 लाख रुपए ठगी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक, राजीव नगर निवासी डॉ. अशित कुमार ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। अशित ने पुलिस को बताया है कि जालसाजों ने उसके पास इंस्टाग्रम के माध्यम से संपर्क कर ठगी की घटना को अंजाम दिया है। जालासाजों ने डॉक्टर को उनके द्वारा निवेश की गई रकम पर एक साल में 40 प्रतिशत कमीशन देने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और अलग-अलग स्कीम बताकर उसे वर्चुअल लाभ दिखाकर ठगी की। डॉक्टर ने अपने द्वारा जमा रकम निकालने की कोशिश की, तो पैसे नहीं निकले। तब डॉक्टर को अपने साथ ठगी होने की जानकारी मिली और वह जालसाजों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव...त्रिस्तरीय सुरक्षा में होगी मतगणना: पहले पोस्टल बैलट, 30 मिनट बाद खुलेगी EVM

डॉक्टर को ऐसे बनाया ठगी का शिकार

डॉक्टर के अनुसार, 12 दिसंबर 2022 को उसके पास इंस्टाग्राम में एक लिंक आया। लिंक क्लिक करने पर रॉयल विंग गेमिंग कंपनी में पैसा निवेश करने पर एक साल में 40 प्रतिशत मुनाफा मिलने का झांसा दिया गया। इसके बाद जालसाजों ने डॉक्टर को अपने वाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया और डॉक्टर को कंपनी के बारे में जानकारी देकर पैसा निवेश करने प्रेरित किया।

वर्चुअल लाभ देख डॉक्टर ने पैसे गंवाए

डॉक्टर ने पुलिस में जो शिकायत दर्ज कराई है, उसके मुताबिक जालसाजों ने उसे जिस ग्रुप में जोड़ा था। उस ग्रुप में देश के अलग-अलग राज्यों से और कई लोग जुड़े थे। ग्रुप में जुड़े लोग कंपनी के माध्यम से लाभ मिलने की जानकारी शेयर करते थे। लोगों के पोस्ट देख डॉक्टर ने भी रकम निवेश किया। शुरू में डॉक्टर को मुनाफे की राशि भी दी गई। इसके बाद डॉक्टर जो भी रकम निवेश करता गया। जालसाज डॉक्टर को वर्चुअल माध्यम से लाभ मिलने का चेक दिखाकर एक साल तक रकम निवेश कराते गए। रकम निकालने की कोशिश करने पर जालसाज डॉक्टर को टैक्स तथा अन्य कारण बताकर और पैसे ठगते रहे। एक समय के बाद जालसाजों ने डॉक्टर को अपने ग्रुप से बाहर निकाल दिया, तब डॉक्टर को अपने साथ ठगी होने की जानकारी मिली।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के मिनी स्टील प्लांटों में स्ट्राइक पर सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles