Advertisment
जांजगीर-चांपाक्राइमछत्तीसगढ़

महिला को नशीली पदार्थ पिलाकर दैहिक शोषण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा। जिले में महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल बीते दिनों रात्रि में पीड़िता अपने घर पर अकेली थी, तभी आरोपी सत्यम खरे व उसके दोस्त निखिल कुमार कोसले द्वारा पीड़िता के घर जाकर उसको नशीली पदार्थ पिलाकर आरोपी सत्यम खरे द्वारा दैहिक शोषण किया और घटना के समय उसके साथी निखिल कुमार कोसले द्वारा घटना का विडियो फोटो बना रहा था। वहीं लिखित रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी हेतु थाना स्तर से टीम गठित किया गया था। आरोपीगण घटना घटित कर अपने सकुनत से फरार था, जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी। जिसे मुखबिर के सूचना के आधार पर ग्राम पीपरसत्ती से आरोपीयो सत्यम खरे व निखिल कुमार कोसले साकिनान पीपरसत्ती थाना अकलतरा को पकड़ा। जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबध मे पूछताछ की गई। जो जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025: व्यापम ने जारी किया एडमिट कार्ड, 14 सितंबर को होगी परीक्षा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles