Advertisment
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर पुलिस नक्सली मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर, दो जवान गंभीर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है. दो दिन पहले हुए मुठभेड़ में जवानों ने 9 नक्सलियों को ढेर किया था. छत्तीसगढ़ पुलिस के बाद अब तेलंगाना पुलिस ने एंटी नक्सल ऑपरेशन शुरू कर दिया है. आज सुबह छत्तीसगढ़ के बीजापुर बॉर्डर से लगे तेलंगाना के गुंडाला करकागुडेम के नीलाद्रि वन क्षेत्र के झाड़ागुट्टा गांव के पास ग्रेहाउंड्स फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है. इस मुठभेड़ में ग्रेहाउंड फोर्स ने 6 नक्‍सलियों को ढेर किया है, जिसमें दो महिला नक्‍सली भी शामिल है. वहीं कुछ नक्‍सली घायल हुए हैं. मुठभेड़ में दो जवानों को भी गोली लगी है. घायल जवानों का इलाज जारी है. जवानों ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया है.

इसे भी पढ़ें:  ट्रेन हादसे ने डेढ़ साल के ऋषि को किया 'अनाथ', सवाल- अब कैसे पलेगा बच्चा? डिप्टी CM ने दिया ये जवाब

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में भद्राद्री कोठागुडेम-अल्लूरी सीतारामाराजू डिविजनल कमेटी (बीकेएएसआर डीवीसी) के 6 सीपीआई (माओवादी) कैडर मारे गए हैं. आज सुबह करीब 06.45 बजे भद्राद्री-कोठागुडेम जिले के करकागुडेम पुलिस स्टेशन से 5 किमी उत्तर पश्चिम में स्थित मोठे गांव के वन क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान पुलिस पार्टी और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई. नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू की. वहीं जवानों ने जवाबी फायरिंग शुरू की. जिसके बाद नक्सलियों की ओर से गोलीबारी बंद होने के बाद जवानों ने इलाके की तलाशी ली. इस दौरान घटनास्थल से जैतून हरे रंग के कपड़े पहने 6 शव बरामद किये गए. मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.

इसे भी पढ़ें:  जुए में जप्त 12 लाख को आपस मे बांट लिए पुलिसकर्मी , TI लाईन अटैच और बाकी सस्पेंड

पुलिस ने मौके से 2 एके-47, एक एसएलआर, एक 303 राइफल, एक पिस्तौल और मैगजीन, जिंदा राउंड, किट बैग और अन्य सामग्री बरामद किया है. इस मुठभेड़ में ग्रेहाउंड्स के दो जवान घायल हो गए हैं. घायल जवानों का इलाज तेलगांना के मुलगू जिला अस्पताल में चल रहा है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles